Categories: बलिया

बलिया – ट्रामा सेंटर शुरू करने की कवायद तेज, निरीक्षण में DM ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

बलिया जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की कोशिश से जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर की व्यवस्था को देखते हुए कहा कि जो भी संसाधन हैं, उन्हीं से शुरुआत कर यहां की व्यवस्था हमेशा सुदृढ़ रखने का कोशिश करना है, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि कोविड में लगाए गए स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात करें। दुर्घटना की स्थिति में घायल की जान बचाने के लिए तत्काल एक निश्चित समय में ही इलाज की आवश्यकता होती है। इसलिए कोशिश है कि सीमित संसाधनों के बीच ट्रामा सेंटर के संचालन की शुरुआत बेहतर ढंग से हो। ताकि घायल अधिकांश मरीजों को रेफर करने से निजात मिले और तत्काल इलाज मुहैया कराकर जान बचाई जा सके।

वहीं जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्ड में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनको मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकार की ओर से जो सुविधाएं अनुमन्य है वह मरीजों तक बेहतर ढंग से पहुंचनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्थापित वेंटिलेटर की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उनको बेहतर इलाज मुहैया कराई जाए। उन्होंने मरीजों के साथ ही तीमारदारों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत जानकारी ली। मरीजों ने भी अस्पताल में मिल रही व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।

फिर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर में ही स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। जहां इनवर्टर की स्थिति ठीक नहीं होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द इनवर्टर बैट्री लगवाएं। सेंटर में तत्काल कूलर लगवाने का भी निर्देश दिए। सेंटर की कर्मचारियों ने कुछ महीने से सैलरी नहीं मिलने की बात कही इस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल मानदेय दिया जाए। चेतावनी भी दी कि अनावश्यक किसी का मानदेय नहीं रुकना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago