Categories: बलिया

बलिया – निरीक्षण में गैर हाजिर मिले 4 अध्यापक समेत 7 कर्मी, BSA ने वेतन काटने के साथ दी चेतावनी

बलिया में बीएसए मनीष सिंह के निरीक्षण के दौरान फिर कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। बीएसए ने
हनुमानगंज, बेरूआरबारी और बांसडीह ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का जायजा लिया। जहां से 4 अध्यापक समेत 7 कर्मी नदारद मिले। सभी का अनुपस्थिति तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।

दरअसल सबसे पहले बीएसए हनुमानगंज ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय (बसंतपुर) पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक कृष्णकांत यादव व नम्रता राय, अनुदेशक अरविंद कुमार, शिक्षामित्र सोनम मिश्रा और माया यादव अनुपस्थित थे। 602 छात्रों में 332 स्कूल आए, उन्होंने शिक्षकों से निपुण लक्ष्य जल्द से जल्द प्राप्त करने, छात्रों की उपस्थिति में सुधार करने, विद्यालय परिसर में साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा।

वहीं बेरूआरबारी ब्लॉक के कम्पोजिट स्कूल (बेरूआरबारी) में 278 के सापेक्ष 160 बच्चे उपस्थित मिले। यहां सहायक अध्यापिका आराधना मिश्रा गैर हाजिर थी। स्कूल में बच्चों के अनुकूल शैक्षिक माहौल बनाने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने शिक्षक डायरी, पाठ योजना आदि भी देखा।

इसके अलावा बांसडीह ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल दरांव पर सहायक अध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव अनुपस्थित मिली। बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक का एक दिन का वेतन काटते हुए चेतावनी दी अगर भविष्य में अनुपस्थित पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago