Categories: बलिया

बलिया में लगी हेल्थ एटीएम मशीनें बनी शोपीस, नहीं हो पा रही किडनी-लिवर फंक्शन की जांच

बलिया जिला अस्पताल सहित तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाई गई हैं। कहा जा रहा है कि ये हेल्थ एटीएम 59 तरह की जांच कर सकेंगे। इसमें 16 तरह की जांचे सामान्य हैं, इनमें खून के नमूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हेल्थ एटीएम की मशीन केवल शरीर को स्कैन कर रिपोर्ट देगी, लेकिन ये मशीनें केवल शोपीस बन कर रह गई हैं।

एक हेल्थ एटीएम मशीन की कीमत 10 लाख रुपये हैं। अभी विभाग के पास बजट का अभाव है, ऐसे में खून जांच के लिए मशीन में लगने वाला किट उपलब्ध नहीं है। इस कारण शुगर, किडनी फंक्शन, लिवर फंक्शन सहित अन्य जांचे नहीं हो रही है। मरीजों का कहना है कि खून जांच की आधुनिक मशीनें लगती तो मरीजों को काफी सहूलियत मिलती।

जिले के सिकन्दरपुर, जय प्रकाश नगर व जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगी हैं। इसमें दोनों सीएचसी की एडवांस तकनीक मशीन है। जिला अस्पताल की मशीन बेसिक है, इसे अभी अपडेट करना है। खून जांच के लिए अस्पताल के पैथालाजी में सैंपल देने के बाद ही जांच रिपोर्ट मिल रही है।

नोडल संचारी रोग डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाने की मांग की गई है। जनप्रतिनिधि अपने निधि से मशीन लगाएंगे। आने वाले दिनों में इसे अपडेट कर और जांच सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago