Categories: बलिया

बलिया में 1880 अमृत सरोवर बनाने का है लक्ष्य, अभी तक सिर्फ 221 का काम पूरा हुआ

उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में अमृत सरोवर बना रही है। हर जिले में अमृत सरोवर का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

बलिया में भी अमृत सरोवरों के निर्माण को लेकर कार्य जारी है। जिले में कुल 940 ग्राम पंचायतें हैं और हर ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाना हैं यानि कुल 1880 सरोवर तैयार होंगे। डेढ़ एकड़ जमीन पर अमृत सरोवर की खोदाई हो रही है, लेकिन अभी अधिकांश ग्राम पंचायतों में जमीन नहीं मिली है।

पहले चरण में कुल 275 अमृत सरोवर को चयनित किया गया है और 221 अमृत सरोवर बनकर तैयार हो चुके हैं। 54 सरोवरों पर काम चल रहा है। अभी 5 अमृत सरोवर का निर्माण पूरा हो चुका है। इधर जिले में 17 क्षेत्र पंचायत हैं। इस तरह क्षेत्र पंचायतों में भी 51 अमृत सरोवरों का निर्माण होना है। शासन ने 15 अगस्त तक अमृत सरोवरों के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

छोटे क्षेत्रफल वाले अमृत सरोवर के लिए 10 लाख, बड़े क्षेत्रफल वाले अमृत सरोवर के निर्माण में 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पर्यटन केंद्र के तौर पर अमृत सरोवर को विकसित किए जाने पर 50 से 75 लाख तक का खर्च किया जाना है। अभी किसी भी अमृत सरोवर से ग्राम पंचायतों को आय नहीं हो रहा है, लेकिन पर्यटन के दृष्टिकोण से इसे संवारने की तैयारी है।

बलिया श्रम एवं रोजगार मनरेगा प्रभारी उपायुक्त दिग्विजय नाथ तिवारी का कहना है कि जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण का कार्य चल रहा है। अब तक 221 अमृत सरोवर बन चुके हैं। ग्राम पंचायतों में जमीन की तलाश जारी है। क्षेत्र पंचायतों में भी तीन-तीन अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। पर्यटन केंद्र के रूप में भी कुछ अमृत सरोवर विकसित किए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago