Categories: बलिया

बलिया के अवलेश सिंह बने जदयू के नए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

जनता दल यूनाइटेड के वर्तमान प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह को जदयू का उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। जदयू के प्रदेश संयोजक सतेंद्र पटेल ने गुरुवार को अवलेश सिंह की नियुक्ति का आदेश जारी किया।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में एक अनुभवी और कद्दावर नेता के साथ ऐसे नेता की तलाश थी जो वोट बैंक के लिहाज से भी मुफीद हो साथ ही कार्यकर्ता और संगठन में तालमेल बनाने के साथ पार्टी और विचार परिवार के संगठनों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतर सकता हो। इसी को लेकर अवलेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव -2024 में मिशन मे जुटे जदयू ने भी अपनी सभी किल काठी मजबूत कर ली है, इसी कड़ी में जदयू ने संगठन मे कुछ बदलाव किया है, अवलेश सिंह को पार्टी का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago