बलिया स्पेशल
“जिस सरकार में महिलाएं सुरक्षित न हों वहां राष्ट्रवाद की बात करना बेमानी”
सिकंदरपुर डेस्क: बलिया के सिकंदरपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रेस कांफ्रेसं कर प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार पर हमला बोला है। डाकबंगला प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय चिंतक दीपंकर भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित करते हुआ कहा कि आज पूरे देश में आर्थिक मंदी है जो हाल के दिनों में कभी नहीं था।
रिजर्व बैंक का एक लाख 76 हजार करोड़ केंद्र सरकार ने लेकर पूजी पतियों को दे दिया अगर रिजर्व बैंक से निकाला गया पैसा गरीबों मजदूरों व गांव तक पहुंचा होता तो आज देश आर्थिक मंदी में नहीं होता। लोगों को मजदूरी के लाले पड़े हैं।बाजार में तेजी लाने के लिए गरीबों को काम देना चाहिए तभी बाजार मजबूत होंगे और देश में तेजी आएगी और हम आर्थिक मंदी से उबर सकेंगे। कहा की केंद्र सरकार पैसा अमीरों व कंपनियों को देकर मालामाल कर रही है।
मोदी सरकार को देश से कोई मतलब नहीं है वह देश को बांटने व बेचने में लगी हुई है। किसानों को पेंशन के नाम पर 500 महीना देकर गुमराह किया जा रहा है जबकि न्यूनतम पेंशन कम से कम 3000 होनी चाहिए। बीएसएनएल रेलवे डिफेंस कोयला सब बेचने के फिराक में हैं। राष्ट्रवाद की नारा लगाने वाली पार्टी जो अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीयकरण था वह निजी हाथों में जा रहा है। आखिर केंद्र सरकार ऐसा क्यों कर रही है आज आमजन परेशान है।
पूरे देश में मजदूर संगठन मजदूरों नौजवानों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। एनआरसी का भय दिखाकर देश को बांटने की साजिश की जा रही है। केवल आसाम में 19 लाख लोग एनआरसी में बाहर हुए हैं। जब यह पूरे देश में लागू होगा तो देश की स्थिति बहुत खराब होगी और कश्मीर से भी बुरा हाल होगा । बिहार से लेकर कई प्रदेशों में बाढ़ की स्थिति भयावह है सरकार खेल रही है किसी राज्यों में भाजपा की सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है ।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में चिन्मयानंद और सेंगर जैसे आरोपी पार्टी में जिम्मेदार पदों पर रहते हुए महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सामंतवाद फल फूल रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार अपहरण छीनेती की घटनाएं आम हो गई हैं। पूरे देश में विपक्ष कमजोर हो चुका है इसलिए जनता को यह देखना है कि विपक्ष कैसे मजबूत होगा पूरे देश में गरीबों मजदूरों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है।
मोदी सरकार हिटलर शाही चला रही है जो अब धीरे-धीरे हिंदुस्तान के लोगों को अनुभव हो रहा है बिना लड़े इनसे छुटकारा नहीं मिलने वाला है। कश्मीर को इन्होंने एक नहीं किया बल्कि और हमसे दूर कर दिया दुखी वर्धमन करके राष्ट्रीयता नहीं बन सकता लोगों को लेकर के बन सकता है।एक देश एक संविधान संविधान में कई विधान तू नागालैंड में अलग प्रावधान क्यों है जबसे उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है सामंती उत्पीड़न व अपराधियों का प्रदेश बन गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की युवा इकाई आईसा का राष्ट्रीय सम्मेलन 8 9 व 10 को हैदराबाद में होगा। वही किसान संगठन का एक बड़ा सम्मेलन अवध के इलाके में होगा महिला संगठन राजस्थान तथा ट्रेड यूनियन बंगाल में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगा। इस मौके पर रामजी राय सुधाकर यादव लाल साहब श्री राम चौधरी नियाज अहमद आदि मौजूद थे।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


