Uncategorized
इस मुस्लिम लड़के ने रच दिया इतिहास, मुसलमानों का सर किया फख्र से ऊंचा.
आपको बता दें कि इस समय अगर कोई धर्म के मामले को मानने वाले सबसे ज्यादा परेशां हैं और उनके खिलाफ शाजिश की जा रही है तो वो है इस्लाम और उसके मानने वाले मुसलमान लेकिन मुसलमानों के अन्दर इस स्थिति से निकलने के लिए जद्दो जेहद शुरू कर दी है और आपको बता दें कि मुस्लिम लड़के और लड़कियां अब हर क्षेत्र में आगे आने की पूरी कोशिश कर रहे हैं आपको बता दें कि इस देश के आज़ाद होने के बाद जो समाज सबसे ज्यादा पिछड़ा है वो मुस्लिम समाज है और यहाँ की सरकारी उदासीनता के बारे में तो कोई बात ही नहीं की जा सकती है.

अब इस समाज के होनहार बच्चों ने अपने आपको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं आपको बता दें कि कई सर्वे में ये बात सामने आ चुकी है कि भारत में मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी गयी गुजरी है अब जब किसी समाज का ये हाल हो तो वो भला तरक्की कैसे करेगा सियासी पार्टियों ने भी मुस्लिम जनता का सिर्फ इस्तेमाल ही किया है.

अब मामला ये है कि मुस्लिम समाज के बच्चे इस बात को समझ चुके हैं और कामयाब होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है आज़मगढ़ के अबुल कलाम ने आपको बता दें कि अबुल कलाम ने IAS की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया है जैसे ही ये बात उनके गाँव में पहुंची तो वहां के लोगो की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.

लोग उन्हें मुबारकबाद देने के लिए इकठ्ठा हो गए और लोगो का सर फख्र से ऊंचा हो गया आपको बता दें कि अबुल कलाम ने अपनी शुरुआत की पढ़ाई एक मदरसे से की है फिर मुबारकपुर से हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई उसके बाद बी टेक भी किया और आज एक नया अध्याय लिख दिया है उनपर सभी को गर्व है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured6 hours agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया6 hours agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured8 hours agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया8 hours agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





