Uncategorized
इस जगह 145 वोट से कांग्रेस ने मारी बाजी, खींचा तानी के बीच…
राजपीपला नगर पालिका की वार्ड नंबर 5 की सीट को कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत लिया है और इसी पर भाजपा की हार हुई है भाजपा की प्रत्याशी हिनल बसवा को एक 1196 वोट मिला वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी चन्द्रिका बसवा को 1341 वोट मिले है इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा से इस सीट को छीन लिया और 145 वोट से जीत हासिल की है आपको बता दें कि इससे पहले क्यों चुनाव में वार्ड नंबर 5 से भाजपा की गीता बसरा विजय हुई थी लेकिन दोस्तों इनका आदिवासी प्रमाण पत्र नकली निकलने के कारण भारतीय जनता पार्टी की सभासद की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था.

इसके बाद यह सीट रिक्त पड़ी हुई थी तो इस पर फिर से चुनाव करवाया गया जिसके बाद भाजपा ने अपना टिकट गीता बसरा की पुत्री हिनल बसवा को दिया और कांग्रेस ने चंद्रिका बसवा को टिकट दिया जिसके बाद चंद्रिका बसवा है इस सीट से जीत हासिल की और इसके साथ ही भाजपा से कांग्रेस ने इस सीट को छीन लिया आपको बता दें कि वार्ड नंबर 5 की आबादी सबसे ज्यादा है इस वार्ड में सबसे ज्यादा आबादी है और कांग्रेस ने इस बात से चुनाव जीत लिया है दोस्तों इसके साथ ही आपको पता नहीं कि साल 2019 का चुनाव करीब है और इस वक्त कांग्रेस कांटे की टक्कर लेती हुई नजर आ रही है.

हालांकि यह माना जा रहा था कि भाजपा से टक्कर लेने वाला अब कोई नहीं आ सकता लेकिन लगातार तीन राज्यों में कांग्रेस ने चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया है कि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा को कांटे की टक्कर देने वाली है पब्लिक के बीच बातचीत भी किया जा रहा है जिससे यह मामला सामने आ रहा है कि कांग्रेस के समर्थक बढ़ रहे हैं ऐसा देखा जा रहा है कि लोगों के मन में अब कि कांग्रेस की सरकार लाने का विचार है.

इसके साथ ही कांग्रेस ने अपना एक और दाव खेल दिया है इस बार कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका गांधी को आगे कर दिया है जिसके बाद भाजपा में खलबली मच टीवी नजर आ रही है ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रचार करेंगी और इस बार वह चुनाव भी लड़ेंगे लेकिन दोस्तों यह तो वक्त ही बताएगा कि 2019 कि केंद्र सरकार के चुनाव में कौन प्रधानमंत्री के सीट पर बैठेगा।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured3 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





