बलिया स्पेशल
ददरी मेला कवि सम्मेलन में ‘कमीशनखोरी’ मामले की जांच शुरू, ईओ तलब
बलिया डेस्क: ददरी मेला की शान कवि सम्मेलन में ‘कमीशनखोरी’ के मामले में अमर उजाला अख़बार में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दूबे ने बताया कि जिलाधिकारी के यहां से पत्र मिलने के बाद ईओ नगर पालिका को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ शुक्रवार को तलब किया गया है। उधर इसी मामले में एसपी देवेंद्र नाथ ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
जांच शुरू होते ही नगर पालिका में हंडकंप की स्थिति है समाजसेविका पूनम पांडेय ने बीते सोमवार को डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि ददरी मेला में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के संदर्भ में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार ने दिल्ली में रह रहे पुत्र जनपद बलिया के ही नवोदित युवा कवि हर्ष पांडेय से मोबाइल पर बात कर रहे थे। विगत 45 दिनों से इनके बीच एक दिन में दो से तीन बार बात होती थी।
चेयरमैन का कहना था कि देश के नामी बड़े कवियों से बलिया ददरी मेला में आने की बात करिए और आपको कवि सम्मेलन का संयोजक बनाया जा रहा है। हर्ष पांडेय ने देश के बड़े और सम्मानित कवियों से बात की। इसके बाद कवियों की लिस्ट बनाकर चेयरमैन के पास भेज दिया। चेयरमैन ने सभी कवियों के बैंक एकाउंट नंबर भी लिए।
बात निर्णायक मोड़ पर आई तो नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने हर्ष पांडेय से कहा कि कवि सम्मेलन का कुल बजट तीन लाख 80 हजार रुपये है, लेकिन आपको संयोजक तभी बनाया जाएगा, जब आप छह लाख रुपये के बजट पर हामी भरेंगे और हस्ताक्षर करेंगे। हर्ष पांडेय ने इंकार कर दिया। इसके बाद चेयरमैन ने हर्ष पांडेय को संयोजक बनाने से इंकार कर दिया। मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी थी।
गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ ईओ नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा को तलब किया है। एसपी देवेंद्र नाथ ने भी मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दूबे ने कहा की जिलाधिकारी के यहां से पत्र मिलने के बाद जांच के क्रम में ईओ नगर पालिका को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ बुलाया गया है।
शिकायतकर्ता को भी बुलाया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनने और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीँ सीओ सिटी अरूण सिंह ने कहा किन अभी मैं इलाहाबाद हाईकोर्ट में हूं। आफिस में जांच से संबंधित लेटर आया होगा तो निश्चित जांच शुरू की जाएगी।
,
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


