Connect with us

देश

छठ-दिवाली के दौरान पूर्वांचल के यात्रियों को तोहफा, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेने !

Published

on

त्योहारों के समय ट्रेनों के बिगड़ते स्केड्यूल से हम सभी वाकिफ हैं. कब किस वक्त कौन-सी ट्रेन लेट या फिर घंटों का इंतज़ार करवाए, किसी को नहीं मालूम होता. इसीलिए घरों को जाने वाले लोग महीनों पहले से ट्रेन बुक करवाकर उसके बारे में हर जानकारी रखते हैं. त्योहारों के दौरान इस बार आपको दिक्कत ना हो इसीलिए भारतीय रेलवे ने 9 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. अगर आपने भी इस दशहरा, दिवाली और भैया दूज को अपने घर जाने का प्लैन बना लिया है तो ज़रा इन ट्रेनों के समय और रुकने के स्थान पर नज़र डालें.

त्योहार पर चलने वाली विशेष ट्रेन: 

05102/ 05101(साप्ताहिक) 
दिल्ली – छपरा- दिल्ली
हर सोमवार दिल्ली जंक्शन से 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक
हर रविवार छपरा से 21 अक्टूबर-18 नवंबर
ठहराव – गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, फैज़ाबाद, अयोध्या, आज़मगढ़ और बलिया

05528/05527 (साप्ताहिक) 
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली
19 नवंबर को दिल्ली से और 17 नवंबर को दरभंगा से (2 फेरे)

02366/02365 
आनन्द विहार – पटना- आनन्द विहार (6 फेरे)
सोमवार और शुक्रवार को 16 नवंबर से 23 नवंबर को आनन्द विहार से और गुरु तक
रविवार को 15 से 22 नवंबर को आनन्द विहार से पटना तक

05532/05531 
दिल्ली- सहरसा- दिल्ली
18-22 नवंबर के बीच रविवार और वीरवार को दिल्ली जक्शन से सहरसा तक
16-20 नवंबर के दौरान शुक्रवार और मंगलवार को सहरसा से दिल्ली जक्शन तक

03166/03165
आनन्द विहार- सियालदह- आनन्द विहार
04-18 नवंबर हर रविवार आनन्द विहार से सियालद तक
03-17 नवंबर के दौरान हर शनिवार सियालदह से आनन्द विहार तक

05116/05115 
आनंद विहार- छपरा- आनन्द विहार
24 अक्टूबर से 21 नवंबर हर बुधवार आनन्द विहार से छपरा तक
23 अक्टूबर से 20 नवंबर हर मंगलवार को छपरा से आनन्द विहार तक

03428/ 03427 
हरिद्वार- मालदा- हरिद्वार
23 अक्टूबर से 20 नवंबर हर मंगलवार हरिद्वार से मालदा तक
22 अक्टूबर से 19 नवंबर हर सोमवार मालदा से हरिद्वार तक

05007/05008 
रामनगर- हावड़ा- रामनगर
19 अक्टूबर से 16 नवंबर हर शुक्रवार रामनगर से हावड़ा तक
21 अक्टूबर से 18 नवंबर के दौरान हरक रविवार को हावड़ा से रामनगर तक

0टिप्पणियां

02597/02598
गोरखपुर- CST- गोरखपुर
20 अक्टूबर से 17 नवंबर हर शनिवार गोरखपुर से CST (Chhatrapati Shivaji Terminus railway station) तक
21 अक्टूबर से 18 नवंबर CST (Chhatrapati Shivaji Terminus railway station) से गोरखपुर तक

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

सड़क दुर्घटना में हुई TV एक्टर की मौत, बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल

Published

on

बलिया : मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेल्थरा रोड के रहने वाले होनहार टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अमन जायसवाल बेल्थरा रोड के रहने वाले थे। प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रहे थे और अपने काम से बलिया का नाम रोशन कर रहे थे। अमन मुंबई में जब भी किसी प्रोजेक्ट को साइन करते उनके नाम के साथ बलिया का जिक्र जरुर होता था। वह अब तक तीन लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे बेल्थरा रोड को गहरे शोक में डाल दिया है।

बड़े बड़े एक्टर्स के साथ धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ अमन जायसवाल का पहला लीड शो रहा। इसमें उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। जिसके बाद से उनकी पोपुलिराटी दिन ब दिन बदती जा रही थी और उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले थे। बलिया के अमन फिल्मी सिटी कही जाने वाली मुंबई में रहकर कई फ़िल्म और सीरियल में किया। अमन की सफलता और संघर्ष की कहानी, युवाओं को प्रेरित करती आई है। अमन ने साबित किया कि छोटे शहर के लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे किसी ऑडिशन में जा रहे थें। अचानक हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायल अमन को उनके दोस्त अभिनेश मिश्रा तुरंत कामा अस्पताल लेकर गए, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद अमन ने दम तोड़ दिया।

अमन की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बेल्थरा रोड में लोग इस असामयिक घटना से गहरे सदमे में हैं। अमन जैसे होनहार कलाकार का यूं असमय जाना वाकई में बेहद दुखद है।

Continue Reading

देश

पंजाब में AAP ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का किया ऐलान

Published

on

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की गुरुवार को घोषणा की। उसने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा. लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे है।’

पाठक ने कहा कि ‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए. कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’

Continue Reading

देश

लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने किया बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार, कई विंगों में हुई नियुक्तियां

Published

on

पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।

गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।

पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!