बलिया. माडल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोरोना संक्रमित की आशंका पर एक यात्री के साथ उसके संस्पर्श में आए पांच यात्रियों को भी स्टेशन पर रोक लिया गया.
दरअसल सुबह जब मुंबई से ट्रेन आई तो दुबहर क्षेत्र के एक युवक की रिपोर्ट पर चिकित्सकीय टीम को शक हुआ, आनन-फानन में एंबुलेंस लेकर उसको ले जाकर उसका सैंपल लेने के साथ आईसोलेट किया गया.
उधर रोके गए यात्रियों को भी बाद में थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद छोड़ दिया गया है. रोके गए यात्रीगण मऊ के रहने वाले है. शुक्रवार की सुबह मुम्बई से गाड़ी संख्या 01061 के कोच न 3 से दुबहर ब्लाक के सराय डुमरी निवासी 31 साल का युवक उतरा.
युवक ने खुद के जो मेडिकल रिपोर्ट रेलवे स्टेशन पर मौजूद चिकित्साकर्मियों को दिखाए तो सबके होश उड़ गए, चिकिस्ताकर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी.
सूचना मिलते ही टीम रेलवे स्टेशन पहुंच गयी और युवक कों जांच के लिए एम्बुलेंस से ले गयी. जांच रिपोर्ट आने तक युवक के सम्पर्क में आए मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक के मुबारकपुर गांव के एक परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…