देश
नरेंद्र मोदी दुबारा बने प्रधानमंत्री, 57 मंत्रियों संग ली शपथ, जानें मंत्रिमंडल में कौन-कौन
नई दिल्ली: लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई है. नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण कराई. पीएम मोदी के साथ-साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. जानिए नरेंद्र मोदी सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री.
- राजनाथ सिंह- राजनाथ सिंह 16वीं लोकसभा में भारत के गृह मंत्री थे. वह दो बार बीजेपी की कमान भी संभाल चुके हैं.
- अमित शाह- शाह पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं. वह 2014 से बीजेपी के अध्यक्ष हैं.
- नितिन गडकरी- पिछली सरकार में सड़क परिवहन मंत्री थे. बीजेपी अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं.
- डी.वी सदानंद गौड़ा- 16वीं लोकसभा में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री रह चुके हैं.
- निर्मला सीतारमण- सीतारमण पिछली सरकार में रक्षा मंत्री थीं.
- राम विलास पासवान- बीजेपी की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष
- नरेंद्र सिंह तोमर- पिछली सरकार में मंत्री रह चुके नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना से सांसद हैं.
- रविशंकर प्रसाद- 16वीं लोकसभा में कानून एवं न्याय मंत्री रह चुके हैं.
- हरसिमरत कौर- शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनीं.
- थावर चंद गहलोत- एनडीए सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं गहलोत
- एस जयशंकर- भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में मुख्य भूमिका निभाई है, पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं.
- डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं.
- अर्जुन मुंडा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं.
- स्मृति ईरानी- एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं.
- डॉ. हर्षवर्धन- एनडीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
- प्रकाश जावड़ेकर- 16वीं लोकसभा में मानव संसाधन मंत्री थे.
- पीयूष गोयल- पिछली सरकार में रेल एवं कोयला मंत्री थे, वित्त मंत्रालय भी संभाला था.
- धर्मेंद्र प्रधान- पिछली सरकार के शासन में पेट्रोलियम मंत्री थे.
- मुख्तार अब्बास नकवी- वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके, पिछली सरकार में भी थे मंत्री.
- प्रहलाद जोशी- कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं.
- डॉ. महेंद्र नाथ पांडे– पिछली सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं.
- अरविंद सावंत- दक्षिण मुंबई से शिवसेना के सांसद हैं.
- गिरिराज सिंह- 16वीं लोकसभा में राज्य मंत्री थे.
- गजेंद्र सिंह शेखावत- पिछली सरकार में कृषि राज्य मंत्री थे.
- संतोष कुमार गंगवार- लगातार आठ बार बरेली से सांसद हैं.
- राव इंद्रजीत सिंह– गुरुग्राम से सांसद इंद्रजीत पिछली सरकार में राज्यमंत्री थे.
- श्रीपद येस्सो नायक- 16वीं लोकसभा में आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री थे.
- डॉ. जितेंद्र सिंह- जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह पिछली सरकार में राज्यमंत्री थे.
- किरण रिजिजू- मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री थे.
- प्रहलाद सिंह पटेल- वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री थे. मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद हैं.
- राजकुमार सिंह- पूर्व नौकरशाह रह चुके राजकुमार पिछली सरकार में राज्य मंत्री थे.
- हरदीप सिंह पुरी– मोदी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं.
- मनसुख मंडाविया- पिछली सरकार में सड़क परिवहन मंत्री रह चुके हैं.
- फग्गन सिंह कुलस्ते- मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद कुलस्ते 16वीं लोकसभा में राज्य मंत्री थे.
- अश्विनी कुमार चौबे– पिछली सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री थे.
- अर्जुन राम मेघवाल– मेघवाल पिछली सरकार में राज्य मंत्री थे.
- जनरल वी के सिंह (रिटायर्ड)- पिछली सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे. पूर्व सेना प्रमुख हैं.
- कृष्णपाल गुर्जर- मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री थे.
- रावसाहिब दानवे- महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं.
- जी कृष्ण रेड्डी- तेलंगाना में अहम भूमिका निभाई है. पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं.
- पुरुषोत्तम रुपाला- पीछली सरकार में कृषि और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री थे.
- रामदास अठावले- बीजेपी की सहयोगी आरपीआई के अध्यक्ष अठावले पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री थे.
- निरंजन ज्योति- पिछली सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थीं.
- बाबुल सुप्रियो- मोदी सरकार मे भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री थे.
- डॉ. संजीव कुमार बालियान- मुजफ्फरनगर से बीजेपी के सांसद हैं.
- धोत्रे संजय शामराव- महाराष्ट्र के अकोला से सांसद हैं. लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं.
- अनुराग सिंह ठाकुर- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं. पहली बार राज्यमंत्री बने हैं.
- सुरेश अंगडी- कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सांसद हैं.
- नित्यानंद राय- बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उपेंद्र कुशवाहा को हरा संसद में पहुंचे हैं.
- रतनलाल कटारिया- अंबाला से सांसद कटारिया बीजेपी के पुराने नेता हैं.
- वी मुरलीधरन- बीजेपी के राज्यसभा सांसद और केरल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हैं.
- रेणुका सिंह- छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता.
- सोम प्रकाश- पूर्व नौकरशाह सोम प्रकाश बीजेपी के टिकट पर होशियारपुर से चुनाव जीते हैं.
- रामेश्वर तेली- असम के डिब्रूगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं.
- प्रताप चंद्र सारंगी- ओडिशा के मोदी के तौर पर मशहूर हो चुके सारंगी ने लोकसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवार को हराया था.
- कैलाश चौधरी- राजस्थान के बाड़मेर से सांसद हैं.
- देवश्री चौधरी- पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से सांसद हैं.
featured
सड़क दुर्घटना में हुई TV एक्टर की मौत, बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल
बलिया : मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेल्थरा रोड के रहने वाले होनहार टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
अमन जायसवाल बेल्थरा रोड के रहने वाले थे। प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रहे थे और अपने काम से बलिया का नाम रोशन कर रहे थे। अमन मुंबई में जब भी किसी प्रोजेक्ट को साइन करते उनके नाम के साथ बलिया का जिक्र जरुर होता था। वह अब तक तीन लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे बेल्थरा रोड को गहरे शोक में डाल दिया है।
बड़े बड़े एक्टर्स के साथ धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ अमन जायसवाल का पहला लीड शो रहा। इसमें उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। जिसके बाद से उनकी पोपुलिराटी दिन ब दिन बदती जा रही थी और उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले थे। बलिया के अमन फिल्मी सिटी कही जाने वाली मुंबई में रहकर कई फ़िल्म और सीरियल में किया। अमन की सफलता और संघर्ष की कहानी, युवाओं को प्रेरित करती आई है। अमन ने साबित किया कि छोटे शहर के लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे किसी ऑडिशन में जा रहे थें। अचानक हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायल अमन को उनके दोस्त अभिनेश मिश्रा तुरंत कामा अस्पताल लेकर गए, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद अमन ने दम तोड़ दिया।
अमन की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बेल्थरा रोड में लोग इस असामयिक घटना से गहरे सदमे में हैं। अमन जैसे होनहार कलाकार का यूं असमय जाना वाकई में बेहद दुखद है।
देश
पंजाब में AAP ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का किया ऐलान
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की गुरुवार को घोषणा की। उसने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा. लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे है।’
पाठक ने कहा कि ‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए. कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’
देश
लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने किया बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार, कई विंगों में हुई नियुक्तियां
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।
गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।
पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।


