बलिया स्पेशल
कोरोना वायरस- बलिया में 27 लोगों को क्वॉरेंटाइन में भेजा गया
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते दो दिन के भीतर 137 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 415 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए देश के 75 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है। सुबह से ही सड़कों पर काफी कम लोग देखे जा सकते हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने राज्यों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। केंद्र ने कहा है कि जो इसका उल्लंघन करता है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो।
वहीँ बलिया में भी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के नेतृत्व कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये स्थानीय स्तर पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है । बांसडीह और सिकंदरपुर की टीमो ने विदेश से आये 27 लोगो को होम क्वॉरेंटाइन (घर से बाहर न जाए) किया है । बलिया में सबसे ज्यादे बाँसडीह तहसील में 21 लोगो को होम क्वॉरेंटाइन किया गया, रसड़ा में 3,सिकंदरपुर में भी 3 लोगो को होम क्वॉरेंटाइन किया गया ।
प्रशासन ने ऐसे लोगो को चिकित्सको द्वारा दी जा रही सलाहों को पूरी तरह अमल में लाने और किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को सूचित करने की सलाह दी गयी है।
क्या होता है क्वॉरेंटाइन ? कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय- आप भी जानिये
क्वॉरेंटाइन शब्द को स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में शामिल किया गया है। क्वॉरेंटाइन का अर्थ घर, अस्पताल, फार्म हाउस, होटल, जैसी जगहों पर व्यक्ति को आइसोलेट कर देना होता है। जिससे शख्स लोगों के संपर्क में नहीं आए। इस दौरान मरीज को १४ दिनों तक आने जाने या फिर किसी और से संपर्क करने से रोका जाता है।
कैसे करे खुद को क्वॉरेंटाइन ?
मौजूदा दौर में दुनिया भर में कोरोना वायरस के खौफ ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। तो वहीं लगातार लोग कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद काल के गाल में समा जा रहे हैं। लोगों में जबरदस्त दहशत व्याप्त है। ऐसे में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गये है। जहां मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर रखा जा रहा है।
अगर किसी व्यक्ति को जरा भी शक है कि वह कोरोना संक्रमित है या फिर वह कोरोना संक्रमित हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में वह खुद को घर , होटल या फिर फार्म हाउस जैसी जगहों पर खुद को क्वॉरेंटाइन कर सकता है। मरीज की रिपोर्ट निगेटिव या फिर पॉजिटिव आने पर आगे का निर्णय लिया जाता है। वहीं सरकार ने भी लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई किसी ऐसे देश से आ रहा है जहां कोरोना संक्रमण फैला है तो उसे खुद को क्वॉरेंटाइन कर लेना चाहिये ।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


