Connect with us

featured

बलिया : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Published

on

बलिया : बलिया के उभाव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डा0 विपिन ताडा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम और उभाव थाने की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय 50 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामिया बदमाश के कब्जे से कई अवैध शस्त्र, कारतूस तथा अर्ध निर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

बता दें कि SHO उभांव ज्ञानेश्वर मिश्रा मय फोर्स व स्वाट टीम प्रभारी संजय सरोज मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घाघरा नदी के किनारे से रात्रि करीब 03.05 बजे इनामिया अभियुक्त टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

बता दें कि अभियुक्त बलिया ,देवरिया और गोरखपुर में वांछित था तथा काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर गोरखपुर पुलिस ने  50,000/- रू0 का इनाम घोषित किया था ।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, रिवाल्वर, कारतूस, अर्ध निर्मित तमंचा तथा शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किया है ।
पूछताछः-
अभियुक्त टेंगर द्वारा बताया गया कि वह घाघरा नदी के नीचे एकांत व निर्जन स्थान में छिपकर असलहा बनाता था तथा अपने गिरोह के सदस्यों को सप्लाई करता था ।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 48/20 धारा 307 भादवि थाना उभांव बलिया ।
2. मु0अ0सं0- 49/20 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना उभांव बलिया ।
3. मु0अ0सं0- 50/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उभांव बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया (HS)

बरामदगी का विवरण:-
1. 02 अदद तमंचा .315 बोर
2. 04 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
4. 01 अदद रिवाल्वर (5 फायरा)
5. 03 अदद अर्ध निर्मित तमंचा .12 बोर
6. 05 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
7. शस्त्र बनाने के उपकरण- (पिलास,सड़सी,हथौड़ी,हेक्सा ब्लेड, रेती,छिन्नी,पाइप, कांटी, लोहे की पत्ती , शिकंजा ,निहाई लोहे की , लोहे का U आकार का ठिहा, लकड़ी का बट रिंच ,अर्ध निर्मित बाडी लोहे की, बैरल लोहे की अर्ध निर्मित पाईप 02 फीट लम्बा,सुम्मी, स्क्रू छोटा बड़ा ,रिपिट छोटी बड़ी , फुलथ्रू आदि )

अभियुक्त HS टेंगर नट का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0-104/11 धारा 395/397 भादवि थाना पकड़ी बलिया ।
2. मु0अ0सं0- 156/11 धारा 395/397 भादवि थाना पकड़ी बलिया ।
3. मु0अ0सं0- 66/16 धारा 395 भादवि थाना मनियर बलिया ।
4. मु0अ0सं0- 789/14 धारा 380/506 भादवि थाना मनियर बलिया ।
5. मु0अ0सं0- 707/16 धारा 380/457 भादवि थाना रसड़ा बलिया ।
6. मु0अ0सं0- 58/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा बलिया ।
7. मु0अ0सं0- 01/18 धारा 272/273 भादवि व 60 आब0 अधि0 थाना कोतवाली बलिया ।
8. मु0अ0सं0- 01/18 धारा 457/380 भादवि थाना पकड़ी बलिया ।
9. मु0अ0सं0- 46/18 धारा 307 भादवि थाना पकड़ी बलिया ।
10. मु0अ0सं0- 736/20 धारा 395/354/342 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना गगहां जिला गोरखपुर
11. मु0अ0सं0- 286/20 धारा 395/411 भादवि थाना लार जिला देवरिया ।
12. मु0अ0सं0- 156/11 धारा 395/397 भादवि थाना पकड़ी बलिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र0नि0 ज्ञानेश्वर मिश्रा थाना उभांव बलिया मय फोर्स ।
2. उ0नि0 संजय सरोज प्रभारी स्वाट टीम बलिया ।
3. हे0का0 अनूप सिंह SOG टीम बलिया
4. हे0का0 अतुल सिंह SOG टीम बलिया
5. हे0का0 वेदप्रकाश दूबे SOG टीम बलिया
6. कां0 विजय राय SOG टीम बलिया
7. चालक अनिल पटेल SOG टीम बलिया
8. हे0का0 शशि प्रताप सिंह सर्विलांस बलिया ।
9. का0 रोहित यादव सर्विलांस बलिया ।
10. हे0कां0 संजीव कुमार सिंह थाना उभांव बलिया
11. कां0 बृजेश सिंह थाना उभांव बलिया
12. कां0 रणजीत सिंह यादव थाना उभांव बलिया
13. चालक हे0कां0 घनश्याम मिश्रा थाना उभांव बलिया

 

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!