Categories: बलिया

बलियाः त्यौहारों के मद्देनजर मंडलायुक्त- DIG ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए ये निर्देश

बलियाः आगामी दिनों में होली व शबे-बरात का त्यौहार मनाया जाएगा। दोनों त्यौहार अमन व शांति के साथ संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान मंडलायुक्त ने सभी को निर्देश दिए। उन्होंने बलिया और मऊ में विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि होली की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक विवादों को बड़े विवाद का रंग देने की कोशिश करते हैं। साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं। इसलिए उन्होंने सभी अधिकारियों को समझाईश दी कि त्यौहारों के समय सावधानी बरतें।

इस दौरान बैठक में मौजूद डीआईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि लोग होली के आड़ में अपनी पुरानी दुश्मनी निभाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में लगातार गश्त करते रहें। साथ ही उन्होंने मिठाई दुकानों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ कहा कि बलिया बिहार की सीमा से लगा हुआ है। अवैध शराब पर विशेष ध्यान देने को कहा।

वहीं जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य होली के समय होने वाली अप्रिय घटना को रोकना है। होली के समय अक्सर आपसी विवाद होते रहते हैं। पिछली बार होली में 17 एफआईआर हुई थी। इसलिए इस बार खास ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दल द्वारा भी अवैश शराब का कार्य करवाया जा रहा है। होलिका दहन में भी मारपीट की घटनाएं होती है। ऐसे में पुलिस अधिकारी अलर्ट पर रहे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों को होली में छुट्टी ना लेने दें क्योंकि इस समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिले स्तर पर सारी व्यवस्था करने के लिए कहा। अगर कोई अप्रिय घटना घटीत हो तो तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाये। कुछ लोग सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास करते हैं जहां बल प्रयोग करने की आवश्यकता हो वहाँ बल प्रयोग करें।

बैठक में बलिया एसपी राजकरण नैय्यर भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि होली वाले दिन अक्सर लोग शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। आबकारी विभाग को विशेष ध्यान देने के लिए कहा। आबकारी विभाग से कहा कि जहां भी अवैध शराब बन रही हो उन सब पर पैनी नजर रखें। बलिया पर विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि बलिया बिहार सीमा से जुड़ा हुआ है। थाना प्रभारी को होलीका दहन स्थान पर सिपाहीयो की ड्यूटी लगाने को कहा।

एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि लेखपालों को बता दें कि सभी विवादित स्थल पर जहां पर होलिका दहन होनी है वहां पर किसी भी तरह का जमीनी विवाद ना होने पाए। निर्देशित किया कि फायर स्टेशन पर गाड़ियों की व्यवस्था कर ली जाए क्योंकि होलिका के समय अक्सर आगजनी की घटनाएं देखने को मिलती है। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago