Categories: बलिया

बलिया- शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सफल रही पुलिस, अपराधियों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बलिया में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करने के साथ ही पुलिस ने हजारों लीट शराब जब्त की। इतना ही नहीं चुनाव में खलल के शक में 7 हजार से ज्यादा लोगों को भेज तक भेजा। अलग-अलग धाराओं में एक लाख से ज्यादा ज्यादा लोग पाबंद किए गए। वहीं पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

बता दें शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। 4 महीजों में 8 हजार 601 असलहे जमा कराए। जनपद में 9 हजार 702 शस्त्रधार हैं। ऐसे में पुलिस ने चैकिंग अभियान में 245 अवैध हथियार बरामद किए। साथ ही करीब 35 हजार लीटर अवैध शराब जब्त की। 200 से ज्यादा वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। 10 मार्च तक अलग-अलग धाराओं में एक लाख से अधिक लोग पाबंद किए गए हैं। शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत 7 हजार 80 लोग भेजे गए। धारा 107-16 के तहत 62 हजार 468 लोग पाबंद किए गए। इसके अलावा 116-3 के तहत 55 हजार 354 लोगों को पाबंद किया।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी का कहन है कि पुलिस महकमे की अच्छी तैयारी के कारण विधानसभा चुनाव में कोई व्यवधान नहीं आया। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस के साथ सशस्त्र बल के जवान भी हमेशा मुस्तैद रहे। जनता का भी सहयोग मिला। और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago