Categories: बलिया

बलिया में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, 24 घंटे में 4 लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी

बलिया में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं सभी मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक आत्महत्या की ये घटनाएं सुखपुरा, रसड़ा, बैरिया, और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र की है। पहली घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव की है। जहां निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी सत्येंद्र राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

दूसरी घटना रसड़ा थाना क्षेत्र के नगहर गांव निवासी मंटू सिंह 35 पुत्र स्व.साधुशरण ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसका जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरही गांव निवासी लाल बहादुर राम 50 पुत्र बैजू राम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, अचेता अवस्था में परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया।

चौथी घटना बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव की है। जहां सुखवेंद्र राम 11 पुत्र देवपूजन राम दवा की जगह कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद वो बेहोश हो गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago