Categories: बलिया

10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम को लेकर बलिया में बना कंट्रोल रुम, CCTV से रखी जाएगी नजर

24 मार्च से शुरु होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस बार परीक्षा में कुल 1.40 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। हर परीक्षा केंद्र से परीक्षा के दौरान वेबकास्टिंग होगी। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। जिसका कोड जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा दिया गया है।

वहीं परीक्षा के दौरान शोरगुल की जानकारी के लिए वायस रिकार्डर का उपयोग होगा। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा का कंट्रोल रुम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव को बनाया गया है। साथ ही लखनऊ से भी नजर रखी जाएगी। दोनों कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। वहीं जिले के 211 परीक्षा केंद्रों की मानीटरिग के लिए हर तहसील मुख्यालय पर 12 से 15 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं।

एक कंप्यूटर से 12 से 15 परीक्षा केंद्र कंट्रोल होंगे। और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। हालांकि अभी तक केवल 211 परीक्षा केंद्रों में से 113 परीक्षा केंद्रों ने ही अपना आइपी एड्रेस उपलब्ध कराया है। शेष 98 विद्यालयों द्वारा आइपी एड्रेस उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने सभी को 24 घंटे के अंदर आइपी एड्रेस उपलब्ध कराने को निर्देश दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago