Categories: बलिया

बलिया में पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, 1 माह पहले हुई थी मौत

बलिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस और फोरेंसिक टीम ने एक कब्र से महिला का शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के करीब 1 माह बाद शव कब्र से निकालने की खबर लगते ही इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर पुलिस, नायब तहसीलदार एवं फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में नगरा थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव कब्र से मुस्लिम महिला का शव निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के थाना रेवतीपुर अंतर्गत रेवतीपुर गांव निवासी युवती का निकाह 2 जुलाई 2011 को खुर्शीद आलम के साथ हुआ था। मृतिका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से मेरी पुत्री अपने पति के साथ खरूआँव में रह रही थी, लेकिन पति के व्यवहार से दु:खी रहती थी।

30 जुलाई 2024 की रात्रि युवती ने पति के व्यवहार से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की मां के मुताबिक, ससुराल वालों ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी थी। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज 27 अगस्त को आरोपी पति खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस, नायब तहसीलदार एवं फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में मृतका का शव कब्र खोदकर बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नायब तहसीदार राजेश कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। जांच चल रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago