EOW लखनऊ की टीम ने बलिया में की छापेमारी, कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश में शिक्षा सत्र 2018 से लेकर 2021 तक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में जांच तेज हो गई है। अब लखनऊ की आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने भीमपुरा में छापेमारी की और आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अंगद सिंह ने 2021-22 में लगभग 5 लाख का घोटाला किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, घोटाले के मामले में बलिया के 42 कॉलेज शामिल हैं। अब धीरे-धीरे साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं ईओडबल्यू की इस कार्रवाई से जिले के अन्य प्रबंधकों की नींद उड़ गई है। EOW लखनऊ के निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में प्रदेश के 200 कॉलेजों ने करीब 47 करोड़ रुपये छात्रवृति का गबन किया था। इसमें बलिया जनपद के भी करीब 42 कॉलेज शामिल हैं। इस मामले में लखनऊ के वजीरगंज थाना में 30 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कॉलेज की मान्यता लेने के आरोप में मान्यता भी रद्द कर दिया गया था। बताया कि प्रबंधक को लखनऊ के वजीरगंज थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया था। जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिले में फार्मेसी कालेजों का जाल फैला है। धनबल के माध्यम से मान्यता लेकर बड़ी संख्या में छात्रों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। अधिकांश कॉलेज मानक को पूरा नहीं करते हैं। औचक निरीक्षण हो जाए तो उनके यहां शिक्षक भी नहीं मिलेंगे। जब विश्वविद्यालय की टीम आती है तो किराया के डिग्री धारकों को बुला लेते हैं। जांच हुई इससे बड़ी गड़बड़ी मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

5 minutes ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago