Categories: बलिया

बलिया में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय शिवचंद यादव हर रोज सुबह टहलने जाते थे। शनिवार की सुबह भी वो टहलने गए। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग से होते हुए शिवचंद विकास खण्ड पंदह स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। वो पंदह मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पहुंचे अन्य लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जब तक लोग उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। वही घटना के बाद मृतक की पत्नी सरस्वती देवी का रो रो कर बुरा हाल है। शिव चंद की दो लड़कियां व एक लड़का है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago