Categories: बलिया

बलिया में एक सांप ने 3 घंटे में लिया साथी की मौत का बदला, युवक की हालत खतरे से बाहर

बलिया। फिल्मों में सांप के बदले की कहानी तो बहुत देखी होगी। लेकिन यूपी ले बलिया जिले में ऐसा हकीकत में हुआ। जहां एक सांप। ने 3 घंटे में अपने साथी सांप की मौत का बदला लिया। और युवक को डस लिया। हालांकि युवक की जान बच गई।

दरअसल बैरिया में एक युवक ने सांप को मारा तो मृत सांप के साथी ने बदला लेते हुए तीन घंटे के अंदर ही युवक को डस लिया। परिजनों ने डसने वाले सांप को भी मार डाला और युवक को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंच गए। जहां लगभग 4 घंटे के इलाज के बाद युवक स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आया।

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव की है जहां के इंद्रजीत यादव उर्फ चकवा (23 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार यादव शनिवार की रात अपने कमरे में बिस्तर पर सो रहा था तभी उसके कमरे में एक करेंत सांप दिखा जिसे इंद्रजीत ने डंडे से मार डाला और मरे सांप को अपने कमरे में ही छोड़कर सो गया।

फिर रविवार को सुबह 4 बजे दूसरे सांप ने उसे बिस्तर पर चढ़कर डस लिया। युवक के चीखने चिल्लाने पर उसके कमरे में घर के अन्य सदस्य आये और डसने वाले सांप को भी मार डाला और तत्काल मरे हुए सांप और इंद्रजीत को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंच गए। जहां लगभग 4 घंटे की इलाज के बाद इंद्रजीत पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago