Categories: बलिया

बलिया में सरयू नदी के कटान से अलर्ट, किनारे के लोगों को तत्काल बाढ़ शरणालय शिफ्ट करने के DM ने दिए निर्देश

बलिया। सरयू नदी से हो रहे कटान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जहां जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर तारीख में सरयू नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया। कटान रोकने के लिए हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से बचाव कार्य से जुड़ी जानकारी ली। तटवर्ती लोगों को भरोसा दिलाया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम आत्रेय मिश्र को निर्देश दिया कि नदी किनारे जितने घर हैं, तुरंत खाली करा दिया जाए। सभी लोगों को गोपालनगर प्राथमिक पाठशाला पर बने बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए। इस बात का ख्याल रहे कि वहां उनके लिए पूरी व्यवस्था सुदृढ़ हो। उन्होंने चौकी प्रभारी गोपालनगर को निर्देश दिया कि राहत केंद्र पर सुरक्षा के प्रति हमेशा अलर्ट रहें।

साथ ही निर्देश दिया कि 24 घंटे क्षेत्र में निगरानी रखें। किसी भी हालत में कोई भी आबादी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। तटवर्ती लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाए, लेकिन उनके घरों को कटान से बचाने के लिए भी काम जारी रहे। पूरी कोशिश रहे कि कटान की जद में कोई भी घर ना आए। उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर जल्द बाढ़ शरणालय में शिफ्ट हो जाने को अपील की। किनारे के लोगों को छोटे बच्चों के प्रति भी विशेष रूप से सजग रहने की बात कही।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago