बलिया के बेल्थरा रोड में एक व्यक्ति ने अपने चचिया ससुर को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात 11 बजे की है। मृतक बलिया जिला के बांसडीह निवासी थे। वो बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि भी थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पन्नालाल कटरा की कॉलोनी में मनीष सिंह नामक व्यक्ति ने अपने चचिया ससुर शत्रुघन सिंह (55) पुत्र स्व. कामता सिंह को गोली मारी। आनन फानन में उनको इलाज के लिए मऊ ले जाया गया जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया । मृतक की पुत्री के लिखित तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
परिजनों के अनुसार आरोपी मनीष का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ जाने से घर के अंदर अनाप शनाप बोल रहे थे। इसी बीच अपनी पत्नी नेहा से विवाद कर लिया। नेहा के चिल्लाने पर पड़ोस के कमरे में सोए चचिया ससुर मृतक शत्रुधन सिंह आ गए। इस दौरान मनीष सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चचिया ससुर के सीने के नीचे दो फायर झोंक दिया जिसकी गोली कमर से ऊपर पीछे से निकल गई। सूचना पाकर आनन फानन में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र तथा पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
चोटिल हालत में शत्रुधन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
दूसरी तरफ मनीष सिंह की बाई पैर के पांव में पिस्टल की गोली लगी है जो आर-पार हो चुकी है। उसका भी प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम अहमद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का विधिवत निरीक्षण किया।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…