बलिया के सदर कोटवाली के सहरसपाली में फर्जी खतौनी दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने फर्जी दूसरे की जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली।
जानकारी के मुताबिक काशीपुर निवासी समीप कुमार ने आरोप लगाया कि सहरसपाली में जमीन पर कुछ लोगों के नाम अंकित थे। बिक्री के लिए दिया और जमीन का सौदा कुल साठ लाख रुपये में तय हुआ। उपरोक्त लोगों के खाते में तीस लाख रुपया दे दिया। बाकी तीस लाख जमीन की रजिस्ट्री के दिन देना था।
पैसा देने के बाद जमीन रजिस्ट्री के लिए कहने लगा तो उपरोक्त लोगों द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। शंका होने पर तहसील में जाकर खतौनी जांच की तो पता चला कि खतौनी फर्जी है और दूसरे व्यक्ति के नाम से दर्ज है। अब पीड़ित की शिकायत पर पंकज पाण्डेय निवासी मित्रलोक कालोनी बक्सर, मोहन दास पांडेय तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…