Categories: बलिया

बलिया में सरयू के कटान से हाहाकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बलिया में बहाव तेज हो गया है। नतीजतन तटीय इलाकों में कटान तेज हो गया है। बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर में कटान तेज हो गया है। ऐसे में शासन प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितो को राहत शिविरों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि लगातार कटान के चलते गांव में दहशत का माहौल है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने इसका जायजा लिया था। उन्होंने तटवर्ती लोगों को भरोसा दिया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है। सभी लोगों को गोपालनगर प्राथमिक पाठशाला पर बने बाढ़ शरणालय में शिफ्ट करने की तैयारी है।

जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ खंड के अभियंता को 24 घंटे इस क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि किसी भी हालत में कोई भी आबादी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। तटवर्ती लोगों के घरों को कटान से बचाने के लिए भी प्रभावी बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि गोपालनगर में सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड और जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह से सक्रिय हैं। बाढ़ खण्ड के द्वारा सुरक्षात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। अभी गोपालनगर गांव को खाली कराने की स्थिति नहीं है। किनारे के आठ-दस परिवारों को उनके घरों को खाली कराने को कहा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago