लखनऊ- होली पर दो भोजपुरी एक्ट्रेस ने इतिहास रच दिया है. अब इन दो एक्ट्रेस का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक अनुमान के मुताबिक अब तक 27 लाख लोग इस विडियो को देख चुके हैं. भोजपुरी सिने इतिहास में पहली बार दो सुपरस्टार हीरोइन की हिट जोड़ी मिसाल बन गई है. भोजपुरी सिनेमा की दो सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने मिलकर संगीत प्रेमियों के लिए अपने मधुर स्वर में होली गीत ‘सहेली की होली’ लेकर आई हैं. वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों ने जबरदस्त डांस किया है, ‘सहेली की होली’ का ऑडियो एवं वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही वायरल भी हो गया है. \
खास यह कि भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा जब दो हीरोइनें बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर दे रही हैं. इस गाने में आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस कदर तहलका मचा रही हैं, उनके फैन्स को जबरदस्त मजा आने वाला है क्योंकि उनके डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं. फिर हीरो लोगों की मौजूदगी न होना, इस गाने को और भी खास बना देता है.
बता दें कि इससे पहले इन दोनों सुपरस्टार ने एक गाने की धुन पर डांस किया था और एक वीडियो वायरल हुआ था.
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…