लखनऊ एयरपोर्ट पर लगा रडार, अब ठीक टाइम पर आएंगे विमान

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान अब ठीक समय से आयंगे और ठीक समय से जायंगे जी हाँ  लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी अब देश में रडार वाले हवाईअड्डों में शामिल हो गया है। जिससे की विमान आने और  जाने  में जो समय लगता था वो अब नहीं लगेगा खबर के मुताबिक बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों के लिए रडार सेवा की शुरुआत हो गई। अब एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) विमानों को कुशलता पूर्वक नियंत्रित कर सकेगा। इससे उड़ानें सटीक समय पर पहुंचेंगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, रडार लग जाने से दिन-प्रतिदिन बढ़ रही उड़ानों को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किए जाने में बहुत मदद मिलेगी। लखनऊ से उड़ान भरने और यहां उतरने वाले विमान के पायलटों को अब अधिक उपयुक्त और सटीक मार्गदर्शन मिल सकेगा।

अब तक लखनऊ एयरपोर्ट पर चार दशक पुराने ‘प्रोसिजरल सिस्टम’ की मदद से विमानों को निर्देश दिए जाते थे। रडार लगाए जाने का कार्य पिछले वर्ष पूरा हो गया था। अक्तूबर माह से इसकी टेस्टिंग चल रही थी। टेस्टिंग के साथ डीजीसीए की अनुमति का इंतजार हो रहा था।

एयरपोर्ट पर लगाया गया रडार देश में सबसे आधुनिक है। यह दो स्तरों पर विमानों की निगरानी करता है। साथ ही 250 मील दूरी तक एक-एक विमान की गतिविधि पर नजर रखने में सक्षम है। ऐसा रडार अभी गिने-चुने एयरपोर्टों पर ही लगा है। रडार लगने से पहले जिस व्यवस्था से कार्य हो रहा था उससे विमानों को उतारने में 10 से 15 मिनट की देरी लग रही थी। रडार से विमान सटीक समय पर उतर सकेंगे और उड़ान भर सकेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago