Categories: देश

47 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें आज से लागू, जानिए आपको कितने में मिलेगा

होली से ठीक पहले  इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 45.50 रुपए प्रति सिलेंडर से लेकर 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 47 रुपये कम होकर 689 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 45.50 रुपये की कटौती के बाद यह 711.50 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा मुंबई में 47 रुपये कम होकर नई कीमतें 661 रुपये पर पहुंच गई हैं। चेन्नई में 46.50 रुपये घटकर अब बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 699.50 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इंडियन ऑयल ने 2.50 रुपये से भी ज्यादा की कमी की है। अब 1 मार्च से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए दिल्ली में 493.09 रुपये देने होंगे, पहले इसके लिए 495.63 रुपये देने होते थे। वहीं कोलकाता में दाम 2.53 रुपये कम हो गए हैं, अब नई कीमतों के अनुसार ग्राहकों को 496.60 रुपये का और मुंबई में 2.55 रुपये कम होकर 490.80 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं चेन्नई में सिलेंडर की कीमतों में 2.48 रुपये की कटौती के बाद 481.21 रुपये देने होंगे। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 77 रुपए से लेकर 80 रुपए तक की कटौती की गई है. दिल्ली में इसका दाम 78.50 रुपए घटकर 1230 रुपये, कोलताता में 77 रुपये घटकर 1270.50 रुपये, मुंबई में 79 रुपये घटकर 1181 रुपये और चेन्नई में 80 रुपये घटकर 1307 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

47 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें आज से लागू, जानिए आपको कितने का मिलेगा

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago