बलिया में गायक पवन सिंह पर FIR की मांग, जानिए वजह

बलिया। हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओँ ने अभिनेता पवन सिंह पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का जल्द मुआवजा देने की मांग की। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओँ ने मांग पूरी न होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और जल्द ही मांगों को पूरा करने की मांग की। हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पवन सिंह पर आस्था को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओँ का कहना है कि भगवान शिव पर गाया उनका गीत शर्मसार करने वाला है। यह हिन्दू धर्मावलम्बियों का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करने की मांग भी की। पुष्कर राय मोनू ने कहा कि 17 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं होने पर बेमियादी अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान रितेश वर्मा, आशीष मिश्र, राजेश राय, गोल्डन राय, शैलेश सिंह, भागवत दुबे, राहुल गुप्ता, दीपक वर्मा, अनूप प्रसाद, विद्या सागर, बड़े लाल यादव, आशुतोष पटेल, सुनील पांडे, दीपक गुप्त, भोला पांडे, राहुल कन्नौजिया, सनोज कन्नौजिया आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago