बलिया के पुष्पराज को अमेजन कंपनी ने दिया 35 लाख का पैकेज

बलिया। ‘मजबूत इरादे और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है.’ ये कहावत बलिया में मनियर के रहने वाले पुष्पराज सिंह पर बिल्कुल सही बैठती है। जिन्हें मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन ने 35 लाख का पैकेज दिया है। पुष्पराज को अमेजन चेन्नई में नियुक्ति दी गई है। भिलाई के संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-1) के छात्र पुष्पराज ने न सिर्फ अपने कॉलेज का बल्कि अपने गृह जिले बलिया के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया। और यह साबित कर दिखाया कि एक छोटे शहर से निकलकर भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। ट्विनसिटी भिलाई के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा जॉब पैकेज है।

पुष्पराज ने साबित किया है कि शहर छोटा हो या फिर बड़ा मायने नहीं रखता। मायने रखती है सिर्फ काबिलियत। पुष्पराज ने सेंट्रल इंडिया के हजारों विद्यार्थियों को पछाडक़र अपनी जगह बनाई है। पुष्पराज सिंह बलिया के मनियर में पनिचा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता संजय सिंह अंबिकापुर से करीब 60 किलोमीटर दूर बसे छोटे से शहर भटगांव में नौकरी करते हैं। और पुष्पराज ने भिलाई के हॉस्टल में रह कर कंप्यूटर साइंस के लिए जरूरी कोडिंग स्किल को बेहतरीन तरीके से डवलप किया। भटगांव को कोयले का शहर भी कहा जाता है, जिससे अब एक हीरा निकलकर दुनिया में प्रदेश का मान बढ़ाएगा।

पुष्पराज ने बताया कि स्कूलिंग भटगांव से ही पूरी की, जबकि बेहतर कॅरियर का सपना लिए तकनीकी शिक्षा हासिल करने भिलाई आ गया। पुष्पराज ने 4 चरण में हुए इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए HR को इम्प्रेस किया। होनहार ने कहा कि इंजीनियरिंग में शानदार नौकरी के मौके कभी खत्म नहीं होंगे। कंपनियां काबिल टेक्नोक्रेट्स के लिए बाहें फैलाए खड़ी है। पुष्पराज की इस कामयाबी पर रूंगटा आर-1 के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने हर्ष व्यक्त किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 hours ago