बलिया- गंगा का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, कई गांव बाढ़ में घिरे

बलिया। उत्तरप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से परेशानी बढ़ती जा रही है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में हैं। कई गांव में बाढ़ में घिर गए हैं। हालांकि प्रशासन अलर्ट मोड पर है। और बाढ़ प्रभावित को सुरक्षित रखने का दावा कर रहा है। एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। गंगा नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के दक्षिण बसे क्षेत्र के लोग दहशत में रात गुजारने मजबूर हैं। सुजनीपुर, रेपुरा, हरिहरपुर, जवही नई बस्ती, बहादुरपुर, राजपुर, नेमछपरा, चैनछपरा, बजरहा, हांसनगर, उदवंतछपरा, नन्दपुर, हल्दी, भरसौता, बन्धुचक, बाबूबेल आदि गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं।लोग दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं। बाढ़ के डर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग अपने जरूरी सामानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास में लगे हुए हैं।लोगों ने बताया कि अगर इसी तरह तेजी से जलस्तर बढ़ा तो क्षेत्र के सभी गांव डूब जाएंगे। बारिश की वजह से हमलोग और परेशान हैं। बादिलपुर मोड़, गायघाट, मझौवा, रामगढ़ आदि स्थानों पर बाढ़ का पानी एनएच 31 को पार करने के कगार पर है, जिसको बचाने व रोकने के लिए विभाग द्वारा दिनरात कार्य किया कराया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने पर एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग ने दीघार उपकेंद्र से सुघरछपरा, श्रीनगर, केहरपुर, रामगढ़ ढाला, गंगौली, मझौवां,

मठिया तथा दुबहर उपकेंद्र से बजरहॉ, चैनछपरा, नवका गांव, डमरछपरा, बबुरानी, हांसनगर व विद्युत उपकेंद्र सोनवानी के हल्दी पश्चिम टोला, हृदयचक, हांसनगर, भदवरिया टोला, बगीचाटोला, पाण्डेय टोला आदि गांवों की विद्युत सप्लाई काट दी गयी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago