Categories: बलिया

बलिया- युवती के साथ घर में घुसकर रेप, घटना के डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

बलिया। उत्तरप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हर रोज महिलाएं अपराधों का शिकार हो रही हैं, बदनामी के डर, लचर कानून व्यवस्था के चलते महिलाएं रिपोर्ट नहीं लिखाती और लंबे वक्त तक कुकृत्य का शिकार बन जाती है। ताजा मामला भीमपुरा से है जहां पर एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने डेढ़ साल बाद कार्यवाही शुरु की है। बता दें कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर में बताया कि वह घर में अकेली थी तभी नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नेवादा निवासी अखिलेश ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया।युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर उसका मुंह बंद करा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच आरोपी ने नई चाल चली। उसने युवती को शादी का आश्ववासन दिया और दिल्ली ले गया। वहां युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। अखिलेश उसे घर लाया जहां परिजनों ने जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब उसे साथ नहीं रखना चाहता। उसने शादी के नाम पर शारीरिक शोषण किया।

वहीं पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, एसएसी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। केस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद पंजीकृत किया गया है। एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ जांच जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago