बलिया में इंसानियत शर्मशार, युवक को करंट लगाकर मारपीट का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

थाना सहतवार के सुरहियां में एक युवक को करंट लगाकर मार-पीट की घटना सामने आई है। इस गंभीर मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी बांसडीह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के साथ मारपीट के संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि घटना 7 अगस्त रात 3 बजे की है। जिसमें पिंटू राजभर नाम के व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस संबंध में पिंटू राजभर के भाई धीरज राजभर ने तहरीर दी।

जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 342 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा खौफनाक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। व्यक्ति चीख रहा है, मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपियों की दरिंदगी जारी रही। घायल युवक को परिजनो ने नाजुक हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में  भर्ती कराया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे इलाके में आक्रोश है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago