बलिया में पंचायत सहायक की भर्ती का विरोध, प्रधानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बलिया। जिले में पंचायत सहायक की भर्ती का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पंचायत सहायक भर्ती के विरोध में प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जहां अब पंचायत सहायक भर्ती पर रोक लगाने के लिए प्रधानों ने सीयर के बीडीओ और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। और भर्ती पर रोक लगाने की मांग की।
सरकार द्वारा गांव में पंचायत सहायक की भर्ती किए जाने की घोषणा के विरोध में मंगलवार को प्रधानों ने सीयर ब्लॉक और तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के इस फैसले का जोरदार विरोध करते हुए प्रधानों ने बीडीओगजेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा और तहसील में एसडीएम के नाम ज्ञापन उनके अधीनस्थ कर्मचारी को दिया गया। प्रधान संघ सीयर अध्यक्ष रामभवन यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने पंचायत सहायक की भर्ती पर रोक लगने तक चरणबद्ध विरोध जारी रखने का एलान किया। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष राम भवन यादव, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, जयप्रकाश, संदीप, राजेश सिंह, तारकेश्वर, नरसिंह यादव, लल्लन पटेल, पतिराम यादव, राजकुमार यादव, जितेंद्र गुप्ता, सरफराज अहमद, अक्षय कुमार समेत अनेक प्रधान मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago