विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी, बलिया के दानिश अंसारी को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी सरकार की सफलताओं को जतना के सामने लाने के साथ ही अपनी एक मजबूत टीम भी तैयार कर रही है। मंगलवार देर शाम बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासित अली ने प्रांतीय पदाधिकारियों का एलान किया। पदाधकारियों की सूची में बलिया के दानिश आजाद अंसारी का भी नाम शामिल है जिन्हें प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।अल्पसंख्यक मोर्चा में सलीम अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि ललितपुर के अंचल जैन को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बीजेपी ने बलिया के दानिश आजाद अंसारी को प्रदेश महामंत्री बनाया है।कौन हैं दानिश आजाद अंसारी?– दानिश राजनीति में लंबे वक्त से सक्रिय हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। राजनीति में सक्रिय होने की वजह से ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दानिश आजाद अंसादी बलिया के बसंतपुर के रहने वाले हैं। ABVP के लम्बे समय तक कार्यकर्त्ता रहे हैं। दानिश आजाद यूपी सरकार के फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। फिलहाल राज्य भाषा समिति के सदस्य हैं। अंसारी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बलिया से और ग्रेजुएशन लखनऊ से किया है। 

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को बीजेपी ने जिम्मेदारी सौंप दी है। और पार्टी को मजबूत करने में जुटने के लिए कहा गया है। कार्यकर्ताओं को जनता के जुड़ने के लिए कहा गया है। वहीं आजाद अंसारी ने बलिया खबर से बात करते हुए पार्टी को धन्यवाद दिया। और इस बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago