Heat Stroke Death : बलिया में हाहाकार के बीच हटाए गए CMS, सरकार ने मौतों की जांच शुरू की

Ballia News: बलिया में भीषण गर्मी से 100 से ज्यादा  मौत के बाद अब प्रशासन की नींद खुली हैं. जिला अस्पताल में भर्ती कम से कम 44 लोगों की चिलचिलाती गर्मी के कारण 15 से 16 जून के बीच मौत होने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी जांच के आदेश दिए हैं. जिसके बाद अब प्रशासन भी हरकत में आया है। जहां डीएम रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया.अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे.

यूपी सरकार ने शुरू की जांच
एक वरिष्ठ सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मौतों की जांच शुरू कर दी है. लखनऊ से निदेशक स्तर के दो अधिकारियों को जिले में भेजा गया है. अधिकारी ने कहा कि बलिया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह का तबादला कर दिया गया है.

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
सिंह ने शनिवार को कहा था कि जिला भीषण गर्मी से जूझ रहा है, जो सभी के लिए एक समस्या है. लेकिन ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर, ब्रोन्कियल अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए समस्या और बढ़ जाती है. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 15 जून को 23 लोगों की मौत हुई, जबकि 16 जून की दोपहर तक 11 लोगों की मौत हो गई.

तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बाद में शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत हो गई. अधिकारी ने कहा, पिछले 50 घंटों में 44 लोगों की मौत की सूचना मिली है. शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक और सापेक्ष आद्र्रता 25 प्रतिशत थी, जिसने गर्मी के प्रभाव को और बढ़ा दिया.

आज भी राहत के आसार नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बलिया में 16 जून को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पांच डिग्री अधिक) और 15 जून को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago