Categories: बलिया

बलिया: गड्ढे में मिला होमगार्ड के जवान का शव, मौके पर मिले संदिग्ध सबूत

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हरिपुर गांव के सामने एक गड्ढे में होमगार्ड के जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन निवासी भरत वर्मा उर्फ राजकुमार (50) का शव गड्ढे में मिला है। मृतक के परिजनों ने बताया कि भरत की सदर एसडीएम के आवास पर नाईट ड्यूटी थी। शाम को वे घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। तभी रविवार की सुबह ड्यूटी स्थल से करीब 21 किमी दूर बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर एक गड्ढे में शव मिलने की सूचना मिली।

वहीं, पुलिस ने पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मौके पर मिले कुछ साक्ष्य कई सवाल खड़े कर रहे हैं। मसलन साइकिल का ताला बंद होना, एक जूता पैर में तो दूसरा झोले में मिलने के अलावा ड्यूटी स्थल से इतनी दूर शव का मिलना चर्चाओं को बल दे रहा है, जो जांच का विषय भी है। इस संबंध में एसएचओ बीपी पांडेय ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago