मनियर नगर पंचायत की निर्वाचित चेयरमैन रितु देवी को राहत, गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

बलिया: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनियर नगर पंचायत की निर्वाचित चेयरमैन रितु देवी को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। रितु देवी अंकपत्र में हेरफेर मामले को लेकर विवादों में है।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की खंडपीठ ने उन्हें 15 दिनों के भीतर निचली अदालत में आत्म समर्पण कर जमानत के लिए अर्जी देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अदालत से कहा कि वो इस मामले में जमानत अर्जी दाखिल होने के बाद 15 दिनों के भीतर सुनवाई कर निर्णय ले।

बता दें कि नवनिर्वाचित चेयरमैन रितु देवी पर अपने अंकपत्र में जन्मतिथि में हेर फेर करने का आरोप है। विपक्षी पार्टी की प्रत्याशी की शिकायत पर बीएसए बलिया ने जांच कर उनके खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, कागजों में हेराफेरी करने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस मामले पर कोर्ट ने रितु देवी को आदेश दिया है कि वह निचली अदालत में आत्मसमपर्ण कर जमानत अर्जी दाखिल करें। निचली अदालत उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई कर 15 दिन में अपना फैसला सुनाएं। कोर्ट ने याची को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ कोई भी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही ना की जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago