बलिया के अदम्य सिंह ने IIT-JEE परीक्षा में लहराया परचम, बिना कोचिंग का सहारा लिए पाया मुकाम

बलिया के अदम्य प्रताप सिंह ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे ज़िले का मान बढ़ाया है. अदम्य ने यह मुकाम किसी कोचिंग का सहारा लिए खुद से पढ़ाई कर हासिल किया है.

अदम्य प्रताप सिंह की शुरूआती पढ़ाई शहर के हॉली क्रॉस स्कूल में हुई है. सीएमएस स्कूल लखनऊ (Lucknow) से हासिल करने के बाद कोलकाता (Kolkata) में वह अपने पिता के साथ रहकर नारायणा स्कूल से 97 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है.

अदम्य के दादा रणविजय प्रताप सिंह यूनियन बैंक (Bank) के प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं. जबकि पिता अवधेश कुमार सिंह एक प्राइवेट कंपनी में महाप्रबंधक हैं. मूल रूप से गड़हांचल के कथरिया निवासी अदम्य की दादी सरोज सिंह व माता रीना सिंह भी उच्च शिक्षित हैं. होनहार अदम्य की इस उपलब्धि पर गांव कथरिया व चंद्रशेखर नगर आवास पर दोस्तों और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.

उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, बुआ के साथ अपने बड़े पिता अखिलेश कुमार सिंह को दिया है, जो खुद आईआईटी और आईआईएम से उच्च शिक्षा प्राप्त किये हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago