Categories: बलिया

बलिया के वलप्रीत सिंह ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड में पाई सफलता

बलिया के अदम्य प्रताप सिंह ने के बाद बलिया के ही रहने वाले सरदार वलप्रीत सिंह ने भी आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे ज़िले का मान बढ़ाया है।

वलप्रीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नागा जी माल्देपुर स्कूल से की। इसके बाद से वो आईआईटी की तैयारी के लिए जुट गए। उन्होंने फिजिक्स वाला से कोटा राजस्थान में कोचिंग की और परीक्षा में कामयाबी हासिल की। वलप्रीत के पिता का सरदार रंजीत सिंह जिले में एक प्रतिष्ठित बिजनेसमेन हैं। सरदार वलप्रीत सिंह आवास पर दोस्तों और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

बता दें कि इस साल हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 341/360 अंकों के स्कोर के साथ ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। वहीं नयकांति नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है। उनका 298/360 स्कोर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago