Categories: बलिया

बलिया में हेल्थ एटीएम शुरू, 40 तरह की होगी जांच

बलिया । स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में अब एक नई कवायद तेज हो गई है। बलिया में हेल्थ एटीएम की स्थापना की तैयारी चल रही है, इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।  प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी स्तर पर भी इस तरह की व्यवस्था के संचालन को लेकर मंथन किया जा रहा है। लैब, अस्पताल, मेडिकल स्टोर व अन्य निजी संस्थानों से संपर्क कर हेल्थ एटीएम लगवाए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य से संबंधित 58 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में 4 अक्टूबर को एक हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त बैरिया ब्लाक स्थित रानी बाजार में भी एक निजी संस्थान द्वारा हेल्थ एटीएम स्थापना का कार्य प्रक्रियाधीन है।जनपद के हेल्थ एटीएम नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एटीएम सामान्य ऑटोमेटेड ट्रांजैक्शन मशीन के जैसा ही दिखता है एवं इसका आकार और ऊंचाई भी सामान्य एटीएम जैसी ही होती है। इस हेल्थ एटीएम के द्वारा मात्र 15 से 20 मिनट के अंदर 40 से अधिक प्रकार के जांचो को किया जा सकेंगा। जिसमें ब्लड प्रेशर, बोन मास, BMI, बॉडी हाइड्रेशन, मेटाबॉलिक रेट, बॉडी फैट परसेंटेज, टेंम्परेचर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, सामान्य खून की जांच जैसे कि लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, पेशाब की जांच, गर्भावस्था की जांच आदि के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, HIV आदि की जांच भी की जा सकेगी।

इस मशीन के द्वारा ईसीजी, स्किन एवं कान की भी जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही मशीन द्वारा प्रिंटेड रिपोर्ट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हुए auto-generated कंसल्टेशन भी प्रदान किया जाता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में संचालित सामान्य मशीन में व्यक्ति की नसों से लगभग 5ml के आसपास खून लेना होता है और जांच के नतीजे आने में कम से कम 2 से 3 घंटों का समय लगता है, अधिकतर मामलों में तो जांच रिपोर्ट अगले दिन ही दी जाती है। जबकि हेल्थ एटीएम में उपरोक्त सभी जाचो को करने के लिए मात्र तीन से चार बूंद रक्त की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार ग्लूकोमीटर द्वारा जांच हेतु उंगली को प्रिक करके कैपिलरी ब्लड लिया जाता है, उसी प्रकार हेल्थ एटीएम से जांच हेतु भी कैपिलरी ब्लड लिया जाता है।हेल्थ एटीएम में जाचो के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। हेल्थ एटीएम एक ऐसी यूनिट है जिसमें सामान्य शारीरिक जांच, खून, पेशाब आदि की जांच के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन भी दिया जा सकता है। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर स्थापित हेल्थ एटीएम “योलो” कंपनी का है जो पूरी तरह स्वदेशी है तथा भारतीय तकनीक द्वारा निर्मित है। हेल्थ एटीएम के क्रियान्वयन से सुदूर ग्रामीण अंचलों में चिकित्सक तथा प्रयोगशाला की कमी को दूर किया जा सकेगा।

इंस्टॉलेशन के साथ ही योलो कंम्पनी से आए इंजीनियर नरेंद्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर कार्यरत उमेश चंद्र तिवारी प्रयोगशाला प्राविद्धिग्य, नंदलाल नेत्र परीक्षण अधिकारी, अशोक यादव फार्मासिस्ट, पुष्कर राय स्टाफ नर्स आदि को हेल्थ एटीएम के संचालन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 2 दिनों तक चलेगी। हेल्थ एटीएम स्थापना के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अधीक्षक डॉ. व्यास कुमार, डॉ. दिग्विजय कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. मुख्तार यादव, आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago