Categories: बलिया

बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाकर गौ तस्करों की 68 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की

बलिया पुलिस लगातार गो-तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। बीते दस वर्षों में पंजीकृत मुकदमों के अभियुक्तों के विवरण खंगाले गए हैं। इसके लिए 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। गो-तस्करी के अपराध से जुड़े अभियुक्तों की लगभग 68 लाख की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। 10 गैंग पंजीकृत करने के साथ 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, इसके अलावा 25 अपराधियों पर गैंगस्टर व 16 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।जनपद में पिछले दस वर्षों में गोवध और गोवंश की तस्करी के 350 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें सात सौ से अधिक आरोपित शामिल हैं। पुलिस बीते दस सालों के नामजद अपराधियों की निगरानी कर रही है। इसी आधार पर अपराधियों के सक्रिय अथवा निष्क्रिय होने का आसानी से पता चल जाता है। पुलिस की नजर खासकर उन अपराधियों पर है जो बिना किसी आय के स्रोत के अच्छा जीवन स्तर बिता रहे हैं। ऐसे लोग कार्रवाई के दायरे में लाए जा रहे हैं।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक शासन के निर्देश पर गोवंश तस्करी जुड़े अपराधियों का विवरण जुटाकर कार्रवाई की गई है। सर्किलवार थानों से जानकारी मांगी गई थी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसको लेकर सभी थानों को निर्देशित किया गया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago