डिप्टी CM के बलिया आगमन को लेकर शिवेंद्र बहादुर ने अधिकारियों के साथ किया हेलीपैड का निरीक्षण

बलिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल बलिया आने वाले हैं। जहां वो रसड़ा में बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया।

वहीं डिप्टी सीएम के बलिया आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वह बयासी गांव श्री जीयर स्वामी चातुर्मास स्थल निकट जनेश्वर मिश्र सेतु थाना दुबहड़ में चल रहे चातुर्मास यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी शामिल होंगे। दो बड़े नेताओं का आगमन बलिया में हो रहा है, लिहाजा प्रशासन तैयारियों में जुटा है। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री बनने के बाद ब्रजेश पाठक का यह पहला दौरा है लिहाजा प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago