बलिया
बलिया में हेल्थ एटीएम शुरू, 40 तरह की होगी जांच
बलिया । स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में अब एक नई कवायद तेज हो गई है। बलिया में हेल्थ एटीएम की स्थापना की तैयारी चल रही है, इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी स्तर पर भी इस तरह की व्यवस्था के संचालन को लेकर मंथन किया जा रहा है। लैब, अस्पताल, मेडिकल स्टोर व अन्य निजी संस्थानों से संपर्क कर हेल्थ एटीएम लगवाए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य से संबंधित 58 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में 4 अक्टूबर को एक हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त बैरिया ब्लाक स्थित रानी बाजार में भी एक निजी संस्थान द्वारा हेल्थ एटीएम स्थापना का कार्य प्रक्रियाधीन है।
जनपद के हेल्थ एटीएम नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एटीएम सामान्य ऑटोमेटेड ट्रांजैक्शन मशीन के जैसा ही दिखता है एवं इसका आकार और ऊंचाई भी सामान्य एटीएम जैसी ही होती है। इस हेल्थ एटीएम के द्वारा मात्र 15 से 20 मिनट के अंदर 40 से अधिक प्रकार के जांचो को किया जा सकेंगा। जिसमें ब्लड प्रेशर, बोन मास, BMI, बॉडी हाइड्रेशन, मेटाबॉलिक रेट, बॉडी फैट परसेंटेज, टेंम्परेचर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, सामान्य खून की जांच जैसे कि लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, पेशाब की जांच, गर्भावस्था की जांच आदि के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, HIV आदि की जांच भी की जा सकेगी।
इस मशीन के द्वारा ईसीजी, स्किन एवं कान की भी जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही मशीन द्वारा प्रिंटेड रिपोर्ट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हुए auto-generated कंसल्टेशन भी प्रदान किया जाता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में संचालित सामान्य मशीन में व्यक्ति की नसों से लगभग 5ml के आसपास खून लेना होता है और जांच के नतीजे आने में कम से कम 2 से 3 घंटों का समय लगता है, अधिकतर मामलों में तो जांच रिपोर्ट अगले दिन ही दी जाती है। जबकि हेल्थ एटीएम में उपरोक्त सभी जाचो को करने के लिए मात्र तीन से चार बूंद रक्त की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार ग्लूकोमीटर द्वारा जांच हेतु उंगली को प्रिक करके कैपिलरी ब्लड लिया जाता है, उसी प्रकार हेल्थ एटीएम से जांच हेतु भी कैपिलरी ब्लड लिया जाता है।
हेल्थ एटीएम में जाचो के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। हेल्थ एटीएम एक ऐसी यूनिट है जिसमें सामान्य शारीरिक जांच, खून, पेशाब आदि की जांच के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन भी दिया जा सकता है। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर स्थापित हेल्थ एटीएम “योलो” कंपनी का है जो पूरी तरह स्वदेशी है तथा भारतीय तकनीक द्वारा निर्मित है। हेल्थ एटीएम के क्रियान्वयन से सुदूर ग्रामीण अंचलों में चिकित्सक तथा प्रयोगशाला की कमी को दूर किया जा सकेगा।
इंस्टॉलेशन के साथ ही योलो कंम्पनी से आए इंजीनियर नरेंद्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर कार्यरत उमेश चंद्र तिवारी प्रयोगशाला प्राविद्धिग्य, नंदलाल नेत्र परीक्षण अधिकारी, अशोक यादव फार्मासिस्ट, पुष्कर राय स्टाफ नर्स आदि को हेल्थ एटीएम के संचालन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 2 दिनों तक चलेगी। हेल्थ एटीएम स्थापना के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अधीक्षक डॉ. व्यास कुमार, डॉ. दिग्विजय कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. मुख्तार यादव, आदि उपस्थित रहे।
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
featured
एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में स्थापित की गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की यह महत्वपूर्ण मशीन अस्पताल परिसर तक पहुंचने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मशीन के संचालन से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, कार्डियक प्रोफाइल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन समेत करीब 30 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी स्तर पर ही उपलब्ध हो सकती हैं। फिलहाल इन जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।
सीएचसी बांसडीह में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सामान्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई आवश्यक जांचों का अभाव बना हुआ है। ऐसे में मशीन का चालू होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अनुमान है कि इससे क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है, जिसे क्लिनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर भी कहा जाता है। यह रक्त, प्लाज्मा और सीरम जैसे जैविक नमूनों की रासायनिक जांच कर विभिन्न रोगों के सटीक निदान में मदद करता है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि उन्हें मशीन के स्थापित न होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर मशीन को शीघ्र चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि मशीन के संचालन से बांसडीह सीएचसी में कई महत्वपूर्ण जांचें शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। अब क्षेत्रवासियों को मशीन के जल्द शुरू होने का इंतजार है।
बलिया
अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में रघुनाथपुर, दुबहड़ और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों और लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में व्यस्त अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
अरविन्द गिरि ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured4 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured3 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured3 weeks agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया3 weeks agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
बलिया3 weeks agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured3 weeks agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?


