Uncategorized
हार्दिक पंड्या और के अल राहुल की इस हरकत से मचा बवाल , लगेगा इतने मैच ले लिए बैन…
हार्दिक पांड्या और के एल राहुल पर लग सकता है बैन आइए जानते हैं क्यों? गावस्कर मदन लाल ने कहा हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को निकाल दो टीम से क्यों? पिछले 48 घंटे से करण जौहर की कॉफी विद करण में जाकर आपत्तिजनक बातें करने के बाद यह बवाल मच गया है कल शो का बीसीसीआई ने नोटिस दिया था और आज बहुत कुछ हुआ।

आज जब उनका जवाब आया विनोद राय ने कहा उनको दो मैच खेलने नहीं दिया जाए सिंसेरिटी नहीं दिखती है इनके जवाब में। डायना एजुओलजी जो कि दूसरे मेंबर एडमिनिस्ट्रेटर है वह कहती है कि लीगल ओपिनियन लिया जाये बोर्ड सेक्रेट्री अमिताभ और अनिरुद्ध चौधरी ने उस पर ईमेल लिखिए और यह कहते हैं कि इंक्वायरी बैठा जाए प्लेयर के जो कॉन्ट्रैक्ट के टर्म्स एंड कंडीशन है इसका यही सलूशन है इन दोनों को इंक्वायरी के सामने बैठा कर देखा जाए कि कहां कहां गलती हुई है ।

यह शायद परसों होने वाले वनडे मैच में आप को नही दिखेंगे फैसला शायद आज रात या कर लिया जाएगा अगर इंक्वायरी होती है तो जब तक इंक्वायरी खत्म नहीं हो जाती तब तक यह मैच में नहीं खेलेंगे । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ी को ब्रिंगिंग द गेम डिस्प्यूट मैं 7 साल का बैन लगा सकता है तो बी सी सीआई को भी देखना होगा क्या वाकई में इन खिलाड़ियों ने अपने ड्रेसिंग रूम को क्रिकेट के खेल को और अपने आप को शर्मसार किया। मदन लाल ने कहा ‘कि बहुत घटिया इंटरव्यू था आपको ऐसा नहीं करना चाहिए जो भी बातें थी वह आपने टीवी के सामने खोल दी इतने बड़े प्लेटफार्म पर आकर के आपने अपने पैरंट्स की इज़्ज़त लेली अपने कुलीग की’ ड्रेसिंग रूम की और बाकी क्रिकेटर की इज़्ज़त उतार दी उन्हें जो नही कहना चाहिये वह सब कह दिया।

बीसीसीआई को इंटरव्यू बैठाना चाहिए इंक्वायरी बैठना जरूरी है लेकिन अभी देखना है कि बीसीसीआई के क्या रूल है इनको सस्पेंड करना चाहिए आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी प्रॉब्लम और बढ़ती चली जाएगी। बी सी सी आई को इनको रोकना होगा कोई ना कोई ऐसा रोल बनाना होगा सीरीज के बाद आपको 1 महीने 2 महीने बिल्कुल इंटरव्यू नहीं दे सकते । मैं समझता हूं को एक बहुत घटिया और डिफरेंट टाइप का इंटरव्यू है आलोचना हर तरफ हो रही है। गावस्कर ने कहा ‘कि अगर इनको बैन कर दिया जाए तो टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा इन्होंने जो हरकत की है

इससे टीम को कोई फर्क नहीं पड़ेगा टीम में एक और बंदा है महेंद्र सिंह धोनी सब संभाल लेगा कुछ नहीं पड़ेगा टीम को फर्क। मदनलाल ने भी यही कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा टीम ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है टीम ने इनके बिना। लगेगा राहुल और हार्दिक पर बैन ।टीम का इस विवाद पर कोई असर नहीं पड़ेगा सब कुछ संभाल लेंगे।अब देखिए आगे क्या होता है मैच पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027





