Uncategorized
हार के बाद मोदी के खतरनाक फैसले, देखकर कांग्रेस के होश उड़ गए…देखिये विडियो
दोस्तों विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं 2019 के लोकसभा चुनाव के सेमी फाइनल के तौर पर देखे जा रहे हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव. तीन बड़े राज्यों में जिन पर पहले बीजेपी का कब्जा था अब कांग्रेस विजयी हुई है बीजेपी को करारी शिकस्त खानी पड़ी . विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही रुझान जैसे ही दिखाई जा रहे थे इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जनाधार को स्वीकार किया मैं छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने हमें मौका दिया था इन राज्यों में बीजेपी सरकारों ने लोगों की भलाई के लिए जी तोड़ मेहनत की हैं .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को भी जीत की बधाई दी प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि कांग्रेस को बधाई हो और तेलंगाना में KCR को बधाई हो, मिजोरम में भी जीत हासिल करने वाली पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी. उन्होंने कहा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्यों के चुनाव के लिए दिन रात कठिन परिश्रम किया और उन्हें इन मेहनतो के लिए मैं सलाम करता हूं.

हार जीत जिंदगी का एक हिस्सा है आज का परिणाम देश का विकास करने और कठिन कार्य में आगे आने के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे. इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी बयान दिया था उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं एक्सपेक्ट कर रहा था वैसे नतीजे नहीं आए. औसर हैं ये जानने का कि क्यों इस तरह के नतीजे आए.हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव जो कि देश के 5 राज्यों में हुए इन 5 राज्यों में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान मिजोरम और तेलंगाना शामिल है.

11 दिसंबर को इन विधानसभा चुनाव का परिणाम आया परिणाम कुछ इस तरह है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिली है जहां की पहले बीजेपी की सरकार थी लेकिन बीजेपी के हाथों यह राज्य चला गया कुछ इसी तरह का परिणाम देखने को मध्यप्रदेश में भी मिला मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें मिली बल्कि कांग्रेस वहां पूर्ण बहुमत नही पाई लेकिन बीजेपी को सिर्फ 109 सीटें मिली तो यहां भी यही माना जा रहा है कि कांग्रेस का ही जलवा देखने को मिला , अब बात आती है राजस्थान की राजस्थान भी जहां की बीजेपी की सरकार थी लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी के हाथों से यह राज भी छीन लिया और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है… आगे देखिए वीडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured1 day agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





