Connect with us

बलिया स्पेशल

“वंदेमातरम के नाम पर बापू और जौहर की विरासत के विंध्वंस की तैयारी थी”

Published

on

बलिया- जी एम ए एम इंटर कॉलेज मामले  पर आज दलित अल्पसंख्यक एकता मंच,रिहाई मंच,इंडियन पीपुल्स सर्विसेज,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा,स्वराज अभियान,दूधिया संघ तथा भाकपा का प्रतिनिधि मंडल श्री राघवेन्द्र राम के नेतृत्व में जी एम ए एम इंटर कॉलेज उभरे मामले की जांच हेतु बिल्थरारोड पहुंचा।

प्रतिनिधी मण्डल ने जांच में पाया कि सम्पूर्ण विवाद कृत्रिम रूप से गढ़ा गया और शहर का माहौल खराब कर समाज को स्प्रदयिकता के रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है।

रिहाई मंच ने  बेल्थरा रोड बलिया में वंदेमातरम के नाम पर भड़के तनाव को योगी सरकार की सुनियोजित साजिश का हिस्सा करार दिया है। मंच ने सवाल किया कि बेल्थरा रोड बलिया के गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल इंटर काॅलेज में भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया और सांप्रदायिक तनाव के आरोपी शिव कुमार जायसवाल स्कूल में सांप्रदायिक तनाव भड़कानें के षडयंत्रकर्ता हैं।

पुलिस हाईस्कूल-इंटर के नाबालिग बच्चों मुहम्मद कैफ, तंजील सिद्दीकी, मोहम्मद फैजान, मुहम्मद चांद, एकलाख, फिरोज, बुच्ची आदि को उठा ले गई है।

मंच ने आरोप लगाया कि त्योहारों को चिन्हित करते हुए पिछले एक हफ्ते से सूबे में प्रायोजित तरीके से सत्ता संरक्षण में सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा रहा है। रिहाई मंच ने कहा की सूबे में बदहाल कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक तनाव का षडयंत्र रचा जा रहा है।

इस पटकथा के पीछे उन्हीं लोगों का नाम आ रहा है जो दो वर्ष पूर्व इस शहर का सौहार्द खराब करने का प्रयास किया था और सभी पर पहले से भी ऐसे आरोप लगे हुए है।

ज्ञातब्य हो गाधी मोहम्मद अली जौहर मेमोरियल इंटर कॉलेज 1929 में स्थापित हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाने वाला एक प्रतिष्ठित कॉलेज है जहां पर लगभग 2500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है। यह बात कुछ समाज के अराजकतत्वों को खटक रही थी जो विद्यालय तथा शहर का माहौल खराब कर सौहार्द खराब करना चाहते है।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र राम ने बताया कि देश का संविधान किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं देता की वो किसी व्यक्ति, छात्र या किसी संस्था पर जबरिया बंदे मातरम गाने या भारत माता की जय बोलने का दबाव बना सके ।

यह प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है कि वह अपनी धार्मिक आस्था के दायरे में रहकर भारत का सम्मान करे और देश की एकता को बनाए रखे ।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच में यह भी पाया गया कि जो बातें यह गढ़ी गई कि कॉलेज में भारत माता की जय बोलने पर एक बच्चे को दण्डित किया गया यह सरासर झूठ है एवं पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारे लगाने जैसे समाचार समाचार पत्रों में झूठ छापा गया।

राघवेन्द्र ने शासन प्रशाशन से मांग की कि स्थानीय विधायक धन्नजय कन्नौजिया द्वारा इस मामले को अनावश्यक तूल दिया गया अतः विधायक पर शहर का सौहार्द बीगड़ने का आरोप लगाते हुए उन पर मुकददमा लिखे जाने की मांग की साथ में ऐसे समाचार पत्रो पर भी कार्रवाई की मांग की जिन्होंने बिना सोचे समझे पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारों का समाचार छापा,साथ में प्रतिनिधि मंडल ने विद्यालय का पठन पाठन तत्काल शुरू कराने की मांग की ताकि छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में न हो। प्रतिनिधी मण्डल ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!