बलिया स्पेशल
बलिया: गंगा-घाघरा में उफान, प्रशासन हाई अलर्ट पर, भय से लोग घर छोड़ेंने को मजबूर
बलिया
जनपद में गंगा व घाघरा दोनों नदियों ने रौद्र रूप अख्तियार कर चुकी हैं। किसानों की उपजाऊ जमीन दोनों ही नदियां तेजी से निगलने लगी हैं। गंगा में अचानक आए उफान से बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गयी है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां स्थापित की जाने लगी हैं।
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बाढ़ की स्थिति के निपटने के लिए सभी मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त नावों की व्यवस्था कर ली जाए। राहत शिविर को अभी से चिह्नित कर लिया जाए। बताया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में एक-एक मॉडल राहत शिविर बनाया जाएगा। सभी बाढ़ राहत शिविरों, चौकियों व केंद्रों के लिए फ्लैक्स बनवा लिए जाएं। स्वच्छ जल, कीटनाशक दवाएं, चूना व राहत कैंप पर जेनरेटर आदि की व्यवस्था कर ली जाए।
गंगा के जलस्तर में बुधवार को और वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि आगामी दिनों में भी जारी रहने के संकेत मिले हैं। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों की बारिश के असर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का प्रभाव आ रहा है। तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण जलस्तर में वृद्धि से चिंतित हैं। ग्राम पंचायत गंगापुर का तेलिया टोक, रामगढ़, अवशेष चौबेछपरा, केहरपुर आदि तटवर्ती गांव के ग्रामीण भयभीत हैं। सबसे ज्यादा भयभीत केहरपुर के ग्रामीण दिख रहे हैं। यहां हर साल गंगा के फेटे में कई मकान समाहित हो जाता है। इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर बनी प्रोजेक्ट अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।
केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा के जल स्तर में सुबह 8 बजे 4 सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ाव दर्ज किया गया। दोपहर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा गंगा के जल स्तर में वृद्धि का क्रम जारी था, तो वही शाम 4 बजे गायघाट गेज पर गंगा का जल स्तर 55.710 दर्ज किया गया. जहाँ गंगा का खतरा बिंदु 57.610 है।
तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है। चौबेछपरा के लोगों ने अपने घरों पर हथौड़े चलाने और अपने घरों को उजाड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया। घर उजाड़ने वालो में अशोक चौबे, नर्देश्वर चौबे, नंद जी यादव, ललू यादव, श्रीनाथ यादव आदि लोग है।
घाघरा में उफान जारी, खतरा निशान से अब महज 9 सेंटीमीटर दूर
विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के चाददीयर गांव से कुछ दूरी पर घाघरा नदी करीब एक माह से अपना तांडव दिखाते हुए किसानों की कृषि योग्य भूमि अपने आगोश में लेती जा रही है। इसी क्रम में बीते तीन दिनों से लगातार बरसात होने से नदी को और सहयोग मिल रहा है। किसानों की करीब दस एकड़ जमीन को काटते हुए बीएसटी बांध की तरफ बढ़ना शुरू कर चुकी है।
दिनों दिन किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही है। चांददीयर पंचायत के करीब तीन किमी दूर बहने वाली घाघरा नदी करीब एक माह में ग्राम पंचायत के अलावा कई गांवों के किसानों के कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में लेते हुए अब करीब गांव से दो किमी की दूरी पर बहने लगी है। यही नहीं गांव से निकट होते हुए बकुल्हा संसार टोला बांध की तरफ भी तेजी से बढ़ रही है।
क्षेत्र के चांददीयर निवासी जनार्दन यादव, मुखा यादव, बच्चा लाल यादव, रामप्रीत यादव, राजकिशोर यादव, शिवमंगल यादव, बशिष्ठ यादव, टोला बाज राय निवासी फागु यादव, बौधी पत्नी स्वर्गीय हरिकृष्ण यादव किसानों के करीब दस एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले लिया। शासन प्रशासन व राजनीतिक दल इस पर अब तक मुड़कर देखना भी मुनासिब नही समझ रहा है।
वहीं बिल्थरारोड क्षेत्र में घाघरा नदी के उफनते जलस्तर में जारी बढ़ाव बुधवार को कुछ घंटों के ठहराव के बाद फिर से तेज हो गया। दोपहर बाद नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगा और तीन बजे तक नदी खतरा निशान से महज नौ सेंटीमीटर दूर तक पहुंच गई और तेजी से खतरा निशान 64.01 मी. की तरफ बढ़ने लगी है। आधी रात तक नदी के खतरा निशान पार कर जाने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर विभाग ने हाईअलर्ट पहले से ही कर रखा है.
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





