बलिया में कूड़े का अम्बार, कहां खर्च हो रहे हैं लाखों रुपए?

बलिया जिले में चारों ओर कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है। सड़क पर जहां-तहां कूड़ा फैला हुआ है। रास्ते से गुजरने वालों का आना-जाना मुश्किल हो चुका है। बारिश के बाद ये किचावन और भी बढ़ जा रही है। सड़क पर घूम रहे अवारा पशु इन कचड़ों को और भी तितर-बितर कर रहे हैं। जमीनी हकीकत से इतर नगर पालिका का दावा है कि जिले की साफ-सफाई के लिए हर महीने पचास लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।बलिया जिले के ग्यारह वार्डों की सफाई का जिम्मा आर्यन ग्रुप को सौंपा गया है। इन ग्यारह वार्डों की सफाई के लिए आर्यन ग्रुप को तकरीबन 21 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। तो वहीं बाकि 14 वार्डों की सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा 15 लाख रुपए खर्च कर रही है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी बलिया से साफ-सफाई नदारद है। जिले के दीवानी न्यायालय से लेकर टाउन हॉल तक कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ है।

गौरतलब है कि लगभग हर साल नगर पालिका की ओर से जिले भर के नालों की सफाई के लिए टेंडर पास होता है। यह टेंडर बीस से पच्चीस लाख तक का होता है। लेकिन इसके बाद भी हर साल बारिश के बाद भी जिले के नाले बजबजाते हुए ही मिलते हैं। नालों के जाम होने के कारण जल निकासी की समस्या भी गंभीर रूप में सामने आती है। नाले बुरी तरह से जाम हो जाते हैं। लेकिन हफ्तों इनकी सफाई नहीं होती है। जिसके वजह से जिले के लोग मुश्किलों का सामना करने पर मजबूर हैं।

बलिया के लोगों का कहना है कि कूड़े की साफ-सफाई और नालों की सफाई के लिए जब नगर पालिका में शिकायत की जाती है तब महज आश्वासन ही मिलता है। नगर पालिका के अधिकारी लोगों को सिर्फ साफ-सफाई करवाने की बात कहते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोग हफ्तों तक नाले की बदबू के बीच जीने पर मजबूर रहते हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago